Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: किसानों, ग्रामीणों की परेशानी होगी खत्म, 15 दिनों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा, कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में समय सीमा तय की, बड़ावदा तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया की होगी विभागीय जांच
रतलाम

रतलाम: किसानों, ग्रामीणों की परेशानी होगी खत्म, 15 दिनों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा, कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में समय सीमा तय की, बड़ावदा तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया की होगी विभागीय जांच

EditorBy EditorNovember 30, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: किसानों, ग्रामीणों की परेशानी होगी खत्म, 15 दिनों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा, कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में समय सीमा तय की, बड़ावदा तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया की होगी विभागीय जांच
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 30 नवम्बर (खबरबाबा.काम)। जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले के किसानों, ग्रामीणों, नागरिकों की परेशानी को खत्म करने के लिए समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जितने भी बंटवारे, नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण लंबित हैं उनमें से 90 प्रतिशत प्रकरणों का निपटारा आगामी 15 दिनों में कर दिया जाए।

15 दिसंबर समय सीमा निर्धारित करते हुए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को सख्ती से निर्देशित किया गया कि वे लेनदेन के फेर में नहीं पड़े अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रगति की प्रतिदिन की रिपोर्ट जिले के व्हाट्सएप ग्रुप में डाली जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर  एम.एल. आर्य, जावरा एसडीएम  हिमांशु प्रजापति, ग्रामीण एसडीएम सुश्री कृतिका भीमावत, आलोट एसडीएम सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित थे। इस दौरान जावरा तहसील में राजस्व कार्यों में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर तत्कालीन जावरा तहसीलदार तथा वर्तमान बड़ावदा तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए। बैठक में समीक्षा के दौरान राजस्व कार्यों में रुचि नहीं लिए जाने, प्रगति अपेक्षित रुप से नहीं पाए जाने पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी करने तथा उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा में बताया गया कि बंटवारा प्रकरणों के निराकरण के तहत रतलाम ग्रामीण तहसील में 10, सैलाना में 27, बाजना में 4, रावटी में 65, जावरा में 41, आलोट में 9, ताल में 64 प्रकरणों का निपटारा बाकी है। सीमांकन के तहत रतलाम ग्रामीण में 4, सैलाना में 9, बाजना में 1, रावटी में 21, जावरा में 56 प्रकरणों में निराकरण किया जाना है। नामांतरण के तहत रतलाम ग्रामीण तहसील में 90, सैलाना में 258, बाजना में 88, रावटी में 109, जावरा में 262, आलोट में 104, ताल में 224 नामांतरण प्रकरणों का निपटारा किया जाना शेष है।

स्वामित्व योजना में लगभग शत-प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण

स्वामित्व योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में लगभग सभी ग्रामों में शत-प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, मात्र 17 गांव बचे हैं। योजना के तहत 346 गांवों के लिए अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। 667 गांवों में ड्रोन फ्लाई हुआ है। जिल्ो के कुछ ग्राम ड्रोन फ्लाई से शेष बचे हैं, जहां आबादी सर्वे नंबर पर मानव बसाहट नहीं होने से ड्रोन फ्लाई नहीं हो सका, इनमें सैलाना के 60 गांव, रावटी के 20, बाजना के 34, ताल तथा रतलाम नगर तहसील के 2-2 तथा रतलाम ग्रामीण एवं आलोट तहसील का 1-1 गांव शामिल है।

मुख्यमंत्री भू आवासीय योजना धारणाधिकार में 100 प्रकरण पेंडिंग बताए गए जिनका निपटारा कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा आगामी 15 दिसंबर तक करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री भू आवासीय योजना में कलेक्टर ने पाया कि मात्र बाजना तथा पिपलोदा नायब तहसीलदारों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है, शेष सभी तहसीलदारों द्वारा ठीक से कार्य नहीं किया गया। कलेक्टर द्वारा भूमि व्यपवर्तन, नक्शा तरमीम, राजस्व वसूली कार्यो की भी समीक्षा की गई।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: यातायात मुहिम – कलेक्टर के सड़क पर उतरने के बाद एक्शन में नगर निगम,आज बाजार में चला जेसीबी का पंजा, कई स्थानों पर पक्के निर्माण तोड़े, जानिए मुहिम को लेकर क्या बोले कलेक्टर श्री सूर्यवंशी
Next Article रतलाम:खेल चेतना मेला की शुरूआत से पूर्व 1 दिसंबर से प्रशिक्षण शिविर,- शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर 16 खेलों के खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण, 9 से 12 जनवरी 2023 तक होगा 23वां खेल चेतना मेला आयोजित
Editor

Related Posts

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.