रतलाम,26दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। दी क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन बजाजखाना के संचालक मंडल के चुनाव गत दिवस संपन्न हुए। चुनाव में सचिन कांसवा, सुनील गांधी और वैभव कटारिया को सर्वाधिक मत मिले।
15 सदस्यी संचालक मंडल के चुनाव शनिवार को हुए। चुनाव में सचिन सुदर्शन कासवां को सबसे ज्यादा 127 मत प्राप्त हुए। सुनील गांधी को 121 और वैभव वर्धमान कटारिया को 114 मत प्राप्त हुए। संचालक मंडल के चुनाव संपन्न होने के बाद अब पदाधिकारीयों का चयन किया जाएगा।