Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » दिशा समिति की बैठक: विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर विकास एवं नियोजित यातायात के सम्बंध में दिए निर्देश। जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने अधूरे पीएम आवास पर जताई नाराजगी, शहरी विकास अभिकरण भी ठीक से नहीं दे पाया जानकारी
रतलाम

दिशा समिति की बैठक: विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर विकास एवं नियोजित यातायात के सम्बंध में दिए निर्देश। जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने अधूरे पीएम आवास पर जताई नाराजगी, शहरी विकास अभिकरण भी ठीक से नहीं दे पाया जानकारी

EditorBy EditorDecember 28, 2022No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
दिशा समिति की बैठक: विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर विकास एवं नियोजित यातायात के सम्बंध में दिए निर्देश। जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने अधूरे पीएम आवास पर जताई नाराजगी, शहरी विकास अभिकरण भी ठीक से नहीं दे पाया जानकारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 28 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। सांसद  गुमान सिंह डामोर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सांसद श्री डामोर द्वारा जिले के शासकीय विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई, आवश्यक निर्देश दिए गए। जनजाति कार्य विभाग की समीक्षा में सांसद श्री डामोर ने निर्देशित किया कि छात्रावासों में जिन अधीक्षकों का 3 वर्ष का कार्यकाल हो चुका है उनको उस छात्रावास से हटाया जाए। बताया गया कि जिले में जनजाति कार्य विभाग के तहत 104 छात्रावास है।

सांसद ने निर्देश दिए कि छात्रावासों में भोजन, साफ सफाई की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। हाइजेनिक स्थिति का ध्यान रखा जाए। सांसद ने छात्रावासों के भौतिक निरीक्षण हेतु किसी अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए जो निरीक्षण एवं जांच पश्चात रिपोर्ट देगा।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास शहरी तथा ग्रामीण योजना की समीक्षा की गई। जावरा विधायक डॉ पांडेय ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि जावरा में प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में लंबे समय से आवासों का निर्माण अपूर्ण है। इस संबंध में शहरी विकास अभिकरण ठीक से जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका है। डॉ पांडे ने पीएम आवासों में शतप्रतिशत रूप से लाईट, नल कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जावरा में अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानों को भी हटाने के लिए कहा। जावरा में मंशापूर्ण कॉलोनी में लंबे समय से विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जाने से कॉलोनी के रहवासी परेशान है।

सांसद आदर्श ग्राम योजना की भी समीक्षा की गई। ग्राम सरवन में लोकसभा से यांत्रिकी विभाग की अधूरी योजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनपद शिक्षा केंद्रों के निर्माण अधूरे बताए गए। जिले की उचित मूल्य की दुकानों पर राशन वितरण की समीक्षा भी की गई। दुकानों पर सेल्समैन की व्यवस्था के संबंध में सांसद द्वारा जिला आपूर्ति विभाग तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रबंधक को निर्देशित किया गया। सांसद ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कार्य सौंपने के लिए निर्देशित किया जिससे उनको रोजगार मिलेगा।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा भी की गई। सांसद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कोटड़ी, ढिकवा, बदनारा, भीलखेड़ी, धानासुता, भाट पचलाना, कुशलगढ़, अकातवासा, मामठखेड़ा आदि मार्गों का परीक्षण करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री को दिए।

विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर विकास एवं नियोजित यातायात के सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद श्री डामोर द्वारा कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विगत खरीफ सीजन में खराब हुई सोयाबीन फसल की बीमा राशि किसानों को नियोजित ढंग से दिलवाई जाए। राशि जनवरी में आने वाली है। विधायक डॉक्टर पांडेय ने जावरा क्षेत्र में अनुपयोगी पड़े कृषि विभाग के भवन को उपयोग में लाने के लिए निर्देशित किया।

कृषि उपज मंडी रतलाम की समीक्षा के दौरान जानकारी नहीं उपलब्ध कराई जाने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा मंडी सचिव श्री मुनिया को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान विद्युत वितरण कंपनी की भी समीक्षा करते हुए सांसद श्री डामोर द्वारा अधीक्षण यंत्री सुरेश वर्मा को निर्देशित किया गया कि रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में उनके अधीनस्थ कर्मी द्वारा ग्रामीणो को गलत जानकारी देते हुए ट्रांसफार्मर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया जो अत्यंत गलत है। सांसद ने संबंधित उपयंत्री को निलंबित करने के निर्देश दिए। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि नगर निगम धोलावाड़ प्लांट तथा अन्य स्थानों पर सौर ऊर्जा से विद्युत प्राप्त करने की योजना बनाएंगे, अभी नगर निगम को विद्युत वितरण कंपनी का जो बिल प्राप्त होता है उसकी तुलना में आधे से भी कम खर्च में विद्युत सुविधा नगर निगम को मिल जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सांसद श्री डामोर द्वारा पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल के सुझाव पर रावटी, शिवगढ, बाजना, सरवन तथा केलकच्छ में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए जिससे कि आदिवासी ग्रामीणजनों को लाभ मिलेगा। खनिज विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जावरा तहसील क्षेत्र में किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध मोरम उत्खनन के मामले में एडीएम कोर्ट द्वारा 10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है जिसकी वसूली के निर्देश सांसद द्वारा दिए गए। इस संबंध में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि संबंधित व्यक्ति को आरआरसी जारी करके राशि वसूल की जाए।

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन नल जल योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नल जल योजनाओं में खराब कार्य की शिकायतें प्राप्त हो रही है। सांसद ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि पांच अधिकारियों का दल गठित किया जाए जो पूरे  जिले में जल जीवन मिशन योजनाओं की जांच करके रिपोर्ट देगा। कलेक्टर ने बताया कि जल जीवन मिशन की जल जल योजनाओं के संबंध में सत्यापन हेतु गूगल शीट पर भी जानकारी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से मांगी गई है।

बैठक में विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पांडेय, विधायक रतलाम चैतन्य काश्यप,  राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, निगमायुक्त हिमांशु भट्ट,  प्रदीप चौधरी,  विक्रम सिंह लुनेरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल,  बद्रीलाल चौधरी,  राजेंद्र पाटीदार,  आशीष धाकड़ आदि उपस्थित थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एमपीआरडीसी की कार्यप्रणाली को लेकर सांसद और विधायक ने जताई नाराजगी, सांसद बोले-एमपीआरडीसी कुछ काम नहीं कर रहा
Next Article रतलाम: श्रीराजेंद्रसूरीश्वर जी मसा की जन्म जयंती गुरुसप्तमी के रूप में धूम धाम से मनाई
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.