Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम के 23वे खेल महाकुंभ का समारोह पूर्वक शुभारंभ: ओलंपियन साक्षी मलिक ने कहा-खेल चेतना मेला जैसे प्रकल्पों से ही मैं इस मुकाम तक पहुंची, विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा- खेलों का यह उत्साह नई उंचाईयों पर ले जाएगा
खेल

रतलाम के 23वे खेल महाकुंभ का समारोह पूर्वक शुभारंभ: ओलंपियन साक्षी मलिक ने कहा-खेल चेतना मेला जैसे प्रकल्पों से ही मैं इस मुकाम तक पहुंची, विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा- खेलों का यह उत्साह नई उंचाईयों पर ले जाएगा

EditorBy EditorJanuary 9, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम के 23वे खेल महाकुंभ का समारोह पूर्वक शुभारंभ: ओलंपियन साक्षी मलिक ने कहा-खेल चेतना मेला जैसे प्रकल्पों से ही मैं इस मुकाम तक पहुंची, विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा- खेलों का यह उत्साह नई उंचाईयों पर ले जाएगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 9 जनवरी (खबरबाबा.काम)।
 क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वे खेल चेतना मेला का शुभारंभ सोमवार को ओलंपियन साक्षी मलिक ने समारोह पूर्वक किया। ओलंपियन साक्षी मलिक ने बच्चों को बताया कि खेल चेतना मेला जैसे प्रकल्पों से ही वह इस मुकाम तक पहुंची है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि खेलों का यह उत्साह खिलाड़ियों को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा।

आरंभ में खेल चेतना मेला के शुभारंभ की घोषणा ओलंपियन साक्षी मलिक ने की। खिलाड़ियों को शपथ सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा निधि पंवार ने दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय पहलवान अर्जुन अवार्डी सत्यव्रत पहलवान, मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, खेल चेतना मेला की प्रणेता नीता काश्यप एवं आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे।

ओलंपियन साक्षी मलिक ने इस मौके पर कहा कि किसी भी खेल या कार्य क्षेत्र को लेकर आपका एक लक्ष्य होना चाहिए। लक्ष्य को पूरा करने के संकल्प के साथ पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे तो जो चाहोगे वह पा सकते हो। खेलों को जीवन में जोडे़, चाहे कोई भी खेल हो, इससे स्वस्थ्य रहोगे। ओलंपियन साक्षी मलिक ने मंच पर आते ही सबसे पहले खेल चेतना मेला की प्रेरणा स्त्रोत नीता काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने कहा कि आपने इतने अच्छे खेलों की शुरूआत की और बच्चों को प्रोत्साहन मिला। आज जो बच्चे इस मैदान में दिख रहे है, यह सब आपकी बदौलत है।

अध्यक्षता कर रहे श्री काश्यप ने कहा कि दो-तीन साल कोरोना के नहीं होते तो हम इस बार रजत जयंती वर्ष मना रहे होते। रतलाम के खिलाड़ियों का उत्साह बताता है कि रतलाम का खेल चेतना मेला खिलाड़ियों को नई उंचाईयों पर ले जाएगा। खेलों को अपने जीवन का अंग बनाए। इससे जीवन पर्यंत जीतने की प्रवृत्ति का विकास होगा। आज ओलंपियन साक्षी मलिक आपके बीच है, आपको उनसे प्रेरणा लेना चाहिए कि खेलों के माध्यम से देश और दुनियां में रतलाम का नाम रोशन करें।

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि खेल सिर्फ खिलाड़ियों तक सिमित न रहे, समाज भी उसमें जुडे़। विद्यार्थियों के जीवन में खेल के माध्यम से एक जीवटता आई है, खेल मेला यहीं सिखाता है कि हम सब एक है। खेलों के माध्यम से समाज को एकत्र करना और जागृति लाना बहुत बड़ा कार्य है, जिसे चेतन्य काश्यप फाउंडेशन सफलता पूर्वक कर रहा है।

सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि खेल मेले के आयोजन ने पूरे शहर में एक ऊर्जा भर दी है। आज के इस आयोजन से जो उर्जा मिलेगी, उससे हमारे देश के भावी खिलाड़ियों का निर्माण होगा। विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा शुरू किए गए तीन कार्यों को पूरे देश ने अपनाया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी ने गरीबों को मुफ्त आवास दिए, कुपोषण मिटाने की दिशा में पहल की और खेल चेतना मेला की तर्ज पर सभी सांसदों को खेल महोत्सव का आयोजन करने के साथ-साथ अन्य कई प्रकल्प शुरू किए गए है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि आपको खेल के लिए जो यह प्लेटफार्म मिला है, इससे आप अपनी तकदीर लिख सकते है। विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा जो खेल चेतना मेला लगातार आयोजित हो रहा है उससे सभी खिलाड़ी अपने माता-पिता और शहर का नाम देश में रोशन करें, इसकी प्रेरणा और ऊर्जा ओलंपियन साक्षी मलिक से भी ले सकते है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि यह असाधारण आयोजन है, जो हर जगह नहीं होता है। उन्हे पूर्ण विश्वास है कि इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ी रतलाम का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में ओलंपियन साक्षी मलिक का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। आरंभ में स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल सलाम खोखर ने किया, जबकि आभार आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने माना।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रॉयल खेल महोत्सव के अंतिम दिन अंतरकक्षाओं क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सम्पन्न
Next Article रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की शानदार पहल:सरकारी योजनाओं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की मैदानी हकीकत जानी जाएगी, प्रतिदिन 100 हितग्राहियों से फोन पर होगी चर्चा
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.