Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जिले में गणतंत्र दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,मुख्य समारोह में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग ने ध्वजारोहण किया
रतलाम

रतलाम: जिले में गणतंत्र दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,मुख्य समारोह में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग ने ध्वजारोहण किया

EditorBy EditorJanuary 26, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम:  जिले में गणतंत्र दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,मुख्य समारोह में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग ने ध्वजारोहण किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 26 जनवरी (खबरबाबा.काम)।  रतलाम जिले में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह नेहरु स्टेडियम पर आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट, आदि द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि श्री डंग ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर विधायक शहर श्री चेतन्य काश्यप, विधायक ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधिक्षक श्री अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, लोकतंत्र सैनानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, एसडीएम श्री संजीव पाण्डेय, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक, विद्यार्थी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्री डंग ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ   कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी भी थे।

इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ। समृद्धि के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए। आयोजित परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षण श्री खिलावनसिंह कंवर ने किया। सेकंड कमांडर सूबेदार श्रीमती सुमित्रा सोलंकी थी।  एसएएफ 24वी वाहिनी प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री सुनील वास्केल कर रहे थे। जिला पुलिस पुरुष बल प्लाटून क्रमांक 2 का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री ध्यानसिंह सोलंकी, प्लाटून क्रमांक 3 का नेतृत्व उप निरीक्षक सुश्री निशा चौबे, प्लाटून क्रमांक 4 का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री सुमित खरे जिला होमगार्ड बल, प्लाटून क्रमांक 5 का नेतृत्व कमांडर वनरक्षक श्री शिवप्रतापसिंह, प्लाटून क्रमांक 6 का नेतृत्व एनसीसी सीनियर डिविजन पुरुष कमांडर श्री महेन्द्र चौधरी, प्लाटून क्रमांक 7 एनसीसी पुरुष का नेतृत्व कमांडर श्री शिवांश पाटीदार, प्लाटून क्रमांक 8 एनसीसी कन्या का नेतृत्व कमांडर सुश्री रंजिता राठौर, प्लाटून क्रमाकं 9 एनसीसी पुरुष का नेतृत्व कमांडर श्री ललित लिम्बोदियो, प्लाटून क्रमांक 10 एनसीसी का नेतृत्व कमांडर श्री विपुलसिंह राठौर, प्लाटून क्रमांक 11 एनएसएस का नेतृत्व कमांडर श्री ललित शर्मा, प्लाटून क्रमांक 12 स्काउट गाईड का नेतृत्व कमांडर श्री योगेन्द्र भाटी तथा प्लाटून क्रमांक 13  शौर्य दल का नेतृत्व कमांडर श्रीमती मंजू सालवी ने किया।

इस दौरान जिला आपूर्ति खाद्य विभाग, जिला पंचायत किसान कल्याण तथा कृषि विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ, स्कूल, शिक्षा, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर निगम, सहकारिता विभाग तथा जनजाति कार्य विभाग द्वारा अपनी योजनाओं कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
मुख्य समारोह में आयोजित परेड में प्रथम स्थान सीनियर वर्ग में एसएएफ 24वीं वाहिनी, द्वितीय स्थान जिला होमगार्ड बल तथा तृतीय स्थान वन विभाग को मिला। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय, द्वितीय स्थान शौर्य दल तथा तृतीय स्थान राष्ट्रीय सेवा योजना को दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में प्रथम स्थान उत्कृष्ट विद्यालय, द्वितीय स्थान सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तथा तृतीय स्थान गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
शासकीय विभागों की झांकियों में प्रथम स्थान जिला पंचायत, द्वितीय स्थान कृषि विभाग तथा  तृतीय स्थान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर तथा डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने किया। मुख्य समारोह में लोकतंत्र सैनानियों का शाल, श्रीफल, पुष्पहारों से सम्मान किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में झलकता है अपनापन, देश ही नहीं दुनिया में जाना जाएगा – मंत्री हरदीपसिंह डंग, मालवा का व्यवसायिक हब बनेगा रतलाम – विधायक चेतन्य काश्यप,महाराजा श्री रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया बसंत पंचमी स्थापना दिवस
Next Article रतलाम: गांव दीवेल में विवाद, पुलिस बल के साथ कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, प्रकरण दर्ज, रात भर में 9 लोग हिरासत में
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.