Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम जिले में विकास यात्राओं का आयोजन रविवार 5 फरवरी संत श्री रविदास जयंती से,पीले चावल देकर निमंत्रित किया जा रहा, डौंडी पिटवाई जा रही,कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए विस्तृत दिशा निर्देश
रतलाम

रतलाम जिले में विकास यात्राओं का आयोजन रविवार 5 फरवरी संत श्री रविदास जयंती से,पीले चावल देकर निमंत्रित किया जा रहा, डौंडी पिटवाई जा रही,कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए विस्तृत दिशा निर्देश

EditorBy EditorFebruary 4, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम जिले में विकास यात्राओं का आयोजन रविवार 5 फरवरी संत श्री रविदास जयंती से,पीले चावल देकर निमंत्रित किया जा रहा, डौंडी पिटवाई जा रही,कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए विस्तृत दिशा निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 04 फरवरी (खबरबाबा.काम)। रतलाम जिले में विकास यात्राओं का आयोजन 5 फरवरी संत श्री रविदास जयंती के अवसर पर रविवार से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा शनिवार को बैठक लेकर विकास यात्राओं के आयोजन के संबंध में सभी अधिकारियों का विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। रतलाम जिले में विकास यात्राओं का उत्सवी माहौल रहेगा। 5 फरवरी को जिन स्थानों से भी यात्राएं प्रारंभ होगी वहां संत श्री रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण होगा वक्ताओं द्वारा संत रविदासजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जानकारी दी जाएगी।

संत श्री रविदासजी की स्मृति में राज्य शासन द्वारा लागू कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही खासतौर पर लाभान्वित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में संत श्री रविदासजी की स्मृति में संचालित योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम जावरा में होने जा रहा है। नागरिकों को जानकारी देने के लिए डौंडी पिटवाई जा रही है, पीले चावल देकर निमंत्रित किया जा रहा है। सरकारी अमला घर-घर पहुंचकर पीले चावल दे रहा है। ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में माइकिंग की जा रही है। दीवार लेखन से अवगत कराया जा रहा है कि आपके गांव में विकास यात्रा कब आएगी।

वार्डों में पंजी संधारण होगा

विकास यात्रा के दौरान जिले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड में आवेदनों का पंजीयन किया जाएगा। ग्राम पंचायत व्यवस्था करेगी, हर वार्ड मे रजिस्टर रखा रहेगा।

रथ पहुंचेंगे कलश यात्रा  होंगी

मुख्यमंत्री विकास यात्रा के दौरान जिले में रथ के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। शासन की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार होगा। जिले की पांचों विधानसभाओं से होकर गुजरेंगे, लोगों को शासन की विकास योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगे। रथ के साथ कलश यात्रा भी आयोजित होंगी, महिलाएं, बालिकाएं कलश लेकर चलेंगी।

यात्राओं का भव्य स्वागत होगा

जिले में जिस क्षेत्र में जिस गांव में विकास यात्रा पहुंचेगी उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। अधिकारी उस गांव में सुबह जल्दी पहुंचकर तमाम तैयारियां देखेंगे। गांव में उत्सवी माहौल रहेगा, ढोल नगाड़ों से यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

सभाओ में हितलाभ वितरण

विकास यात्राओं के दौरान गांव-गांव में होने वाली सभाओं में स्थानीय बाशिंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हित लाभ भी वितरण किए जाएंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

हितग्राही बताएंगे हमें लाभ मिला

विकास यात्रा के दौरान विकास की बात होगी। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही स्वयं बताएंगे कि उन्हें किस योजना से क्या लाभ मिला है । उनके हाथों में तख्ती रहेगी जिस पर लिखा होगा कि उसे किस योजना में क्या लाभ मिला है। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि विकास यात्रा के दौरान  मुख्यमंत्री जन सेवा योजना के लोक वितरण के साथ-साथ अन्य योजनाओं कार्यक्रमों के भी व्यापक स्तर पर लाभ वितरण किया जाना है जो कार्यक्रम योजनाएं नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं ।

हितग्राही मौके पर ही लाभान्वित होंगे

विकास यात्रा की एक खास बात यह भी रहेगी कि जो भी आवेदन लेकर आएगा उसकी जांच पड़ताल करके मौके पर भी लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। यदि समय की आवश्यकता होगी तो 2 से 4 दिन समय सीमा दी जाएगी। जिले में आयोजित विकास यात्रा की शासन के विकास यात्रा मॉडयम पर भी प्रविष्टि की जाएगी।

वृक्षारोपण होगा

विकास यात्रा के दौरान प्रत्येक उस गांव में वृक्षारोपण किया जाएगा जहां यात्रा पहुंचेगी। 15 से 20 पौधों का रोपण प्रत्येक गांव में किया जाएगा। पौधे सार्वजनिक स्थानों, खेतों या आंगन में लगेंगे।

खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी

विकास यात्राओं के दौरान गांव में तथा शहरों में खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। देसी खेलों को भी प्रधानता दी जाएगी जैसे कबड्डी, खो-खो इत्यादि खेल गतिविधियां आयोजित होगी। नशा मुक्ति तथा श्रमदान के संबंध में भी गतिविधियां की जाएंगी। शहीदों, महात्माओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

जिला तथा विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम

विकास यात्राओं के दौरान जिला स्तर तथा विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा बैठक में दिए गए जिनके माध्यम से पूरे जिले की विकास यात्रा की मानिटरिंग की जाएगी। आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

ग्रामीणों को पता होगा यात्रा कब आएगी

बैठक में कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गांव में विकास यात्रा के आगमन की जानकारी दीवार लेखन के माध्यम से दी जाए। ग्रामीणों को पता होना चाहिए कि उनके गांव में यात्रा कब आएगी, संभावित समय भी उल्लेखित किया जाएगा।

लाडली लक्ष्मी होंगी ब्रांड एंबेसडर

रतलाम जिले में विकास यात्राओं की ब्रांड एंबेसडर महिला बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी बालिकाएं रहेंगी। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा निर्देशित किया गया कि बालिकाओं को ब्रांड अंबेसडर बनाया जाए। बालिकाएं यात्रा के दौरान अपने गांव के घर-घर पहुंचकर यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देंगी।

विलेज प्रोफाइल बताएगी गांव का हिसाब किताब

विकास यात्रा की एक खास बात और कि प्रत्येक गांव की विलेज प्रोफाइल बनाई जा रही है। प्रोफाइल में गांव में विगत वर्षों में किन योजनाओं में क्या काम किया गया है। क्या निर्माण हुए हैं, क्या बदलाव आया है। ऐसी समस्त जानकारी  रहेगी। गांव का पूरा हिसाब-किताब विलेज प्रोफाइल बताएगी।

लाडली बहना का सर्वेक्षण तथा जानकारी भी

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की जाने वाली लाडली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास यात्रा के दौरान सर्वेक्षण किया जाएगा। योजना की जानकारी  नागरिकों को दी जाएगी।

खसरा नक्शा बी का वाचन

विकास यात्राओं के दौरान खसरा नक्शा बी 1 का वाचन किया जाएगा। पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। पेसा एक्ट ग्राम सभा में निर्णय लिए जाएंगे। विकास यात्रा के दौरान अब मजरे, टोले, फलियों तथा बसाहटओ में भी पैसा एक्ट के तहत ग्राम सभाओं का गठन किया जाएगा।

जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे

 कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 20 फरवरी तक एक भी जाति प्रमाण पत्र का मामला लंबित नहीं रहे। इसके साथ ही दस्तावेजों में उन बच्चों के नाम के आगे से नाबालिक हटाया जाएगा जो बालिग हो चुके हैं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: चोरी की वारदात- बदमाशों ने उद्योग मंत्री के बंद दफ्तर सहित अन्य ऑफिस के चटकाए ताले
Next Article आईपीएस अधिकारी जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें: मुख्यमंत्री श्री चौहान,मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए
Editor

Related Posts

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.