Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर निकले एसपी अभिषेक तिवारी, सघन जांच अभियान, एसपी के निर्देश के बाद एक्शन मोड में पुलिस फोर्स
रतलाम

रतलाम: पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर निकले एसपी अभिषेक तिवारी, सघन जांच अभियान, एसपी के निर्देश के बाद एक्शन मोड में पुलिस फोर्स

EditorBy EditorFebruary 10, 2023Updated:February 10, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पुलिस फोर्स के साथ सड़कों  पर निकले एसपी अभिषेक तिवारी, सघन जांच अभियान, एसपी के निर्देश के बाद एक्शन मोड में पुलिस फोर्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

एसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत करने और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

रतलाम,10फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर में पिछले तीन चार दिनों में हुए घटनाक्रम के बाद शुक्रवार शाम को एसपी अभिषेक तिवारी खुद सड़को पर उतर गए। पुलिस कप्तान ने स्वयं कई स्थानों पर पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया।

शहर में शुक्रवार शाम का नज़ारा बदला रहा । पुलिस कप्तान  अभिषेक तिवारी  सड़क पर अमल के साथ नजर आए । एसपी साहब ने शहर में प्रमुख चौराहों पर लगने वाली भीड़ की खबर तो ली, वहीं वाहन चालकों खास कर नाबालिग बच्चों की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी । साहब ने चेतावनी के साथ सबक भी सिखाया और अपने अमले पर भी जमकर बरसे ।  पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अमले ने शहर के कई ईलाकों में पैदल भ्रमण किया और कई चौराहों पर लोगों की चैकिंग की। कालिका माता उद्यान में घूम रहे लोगों की भी चेकिंग की गई।

शाम करीब साढे सात बजे एसपी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में सीएसपी हेमन्तसिंह चौहान,टीआई किशोर पाटनवाला व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बडी संख्या में पुलिस जवानों ने शहर में पैदल भ्रमण किया। दोबत्ती चौराहे पर मौजूद कई युवकों की तलाशियां ली गई। जिन होटल रेस्टोरेन्ट्स के बाह ग्राहकों के बैठने के लिए कुर्सी टेबलें रखी हुई थी,उन्हे जब्त कर लिया गया। पुलिस का यह जत्था आम्बेडकर भवन इलाके में पंहुचा,वहां लगे खानपान के ठेलों के आसपास मौजूद भीड़ की भी चेकिंग की गई। सख्त लहजे में चेतावनी दे दी गई कि अब से यहां ये ठेले ना लगाए जाएं।जिन वाहनों पर नम्बर प्लेट इत्यादि नहीं थी,उन्हे थाने पर खडा करवा दिया गया।

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में सख्ती के प्रदर्शन के बाद एसपी अभिषेक तिवारी औद्योगिक थाना क्षेत्र के इलाकों में पंहुच गए,जहां औद्योगिक क्षेत्र थाने के पुलिस बल को साथ लेकर चेकिंग का अभियान शुरु कर दिया गया।समाचार लिखे जाने तक पुलिस की चेकिंग जारी है।

एसपी ने बैठक लेकर कड़े शब्दों में दी चेतावनी

सड़क पर उतरने से पहले एसपी ने पुराने कंट्रोल रूम पर
जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। सभी को जमकर फटकाराते हुए  कानून व्यवस्था की स्थिति दृढ़ करने और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने  निर्देश दिए। कप्तान श्री तिवारी ने बताया कि जिले और खासकर शहरों में स्थिति पर कंट्रोल करने के लिए अभियान शुरु किया जा रहा है। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थान चिन्हिंत किए गए हैं, जहां अमूमन युवक इकट्ठे होकर बेवजह खड़े रहते थे। चाय की गमुटियों, चौराहे, चौपालों को चिन्हिंत किया गया है। इन स्थानों पर लगातार पुलिस गश्त बधाई जाएगी। संबंधित स्थानों पर वारदात होने पर चीता और पुलिस की जिम्मेदारी भी तय होगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में शिक्षण में नवाचार का प्रयोग करने एवं सीखने और सिखाने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण का आयोजन
Next Article रतलाम: एटलेन एक्सप्रेस वे समय बचाने का नहीं रतलाम के विकास का मार्ग है – विधायक चेतन्य काश्यप
Editor

Related Posts

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.