Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: अमृतकाल का यह बजट सर्वत्र लोक कल्याणकारी है – विधायक चेतन्य काश्यप
देश

रतलाम: अमृतकाल का यह बजट सर्वत्र लोक कल्याणकारी है – विधायक चेतन्य काश्यप

EditorBy EditorFebruary 11, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: अमृतकाल का यह बजट सर्वत्र लोक कल्याणकारी है – विधायक चेतन्य काश्यप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 


रतलाम, 11 फरवरी (खबरबाबा.काम)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट अमृत काल का लोक कल्याणकारी बजट है। यह बजट आजादी के 100 साल बाद भारत की परिकल्पना का है। इसमें किसान, मध्य वर्ग, महिला से लेकर समाज के सभी वर्ग के विकास की रूपरेखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा देश के नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने वाला बजट  बना है।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने शनिवार को केंद्रीय बजट पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया एवं जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने बताया कि कोरोना के दो साल दुनिया की आर्थिक अर्थव्यवस्था गड़बड़ाने के दौरान भारत भी प्रभावित हुआ था, लेकिन यह समय बीतने के बाद बहुत तेजी से भारत संभला, जिसका नतीजा यह लोक कल्याणकारी बजट है। यह दुनिया में सबसे तेज गति से देश को विकास की राह दिखाने वाला और भारत को सुपर इकोनाॅमी पावर बनाने वाला बजट है। बजट में कई मुद्दों पर बड़ी राशि दी गई है, जैसे कि पीएम आवास योजना का बजट बढ़ कर 69 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है, जो कि 66 प्रतिशत अधिक है। नव उद्यमी को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई को 9 हजार करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी। इससे घरेलू अर्थव्यस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

बजट में पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म किया गया है। मध्यम वर्ग के नौकरीपेशा लोगों को 7 लाख रुपये सालाना की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। टैक्स स्लैब को भी घटा कर 5 तक सीमित कर दिया गया है। इससे सीधे एक करोड़ परिवार प्रभावित होंगे। मोटे अनाज के उत्पादन में देश की स्थिति काफी बेहतर है। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। सरकार ने इसे मिशन के रूप में लिया है। भारत को ग्लोबल हब बनाने की दिशा में हैदराबाद में इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ मिलेट रिर्सच स्थापित करना बड़ा कदम है।

विधायक श्री काश्यप ने बताया कि पिछड़े आदिवासी समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विकास मिशन शुरू होगा। इसके लिए लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का कोष बनाया गया है। बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित होगा। इससे देश के विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य और वहां के महापुरूषों को जानने में आसानी होगी। अगले 3 साल में 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति होगी।
सरकार द्वारा पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया गया है। युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए एक कृषि त्वरक कोष की स्थापना की गई है। अगले 3 साल तक 1 करोड़ किसानों को नेचुरल फॉर्मिंग में मदद की जाएगी। इसके लिए 10 हजार बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर्स बनाए जाएंगे। 6000 करोड़ की राशि से पीएम मत्स्य संपदा योजना की नई उप-योजना मछुआरे, मछली विक्रेताओं और इस क्षेत्र के माइक्रो और स्माॅल उद्यमियों को और सशक्त बनाएगी। पीएम कौशल विकास योजना 4.0 से देशभर में 40 स्किल इंडिया सेंटर्स स्थापित होंगे, जो युवाओं के कौशल में और निखार लाएगा।
श्री काश्यप ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महिला सम्मान विकास पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसमें महिलाओं को अब 2 लाख रुपए की बचत पर सालाना 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत खाते की लिमिट 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दी है। बचत योजना की लिमिट को भी 15 लाख से बढ़ा कर 30 लाख रुपये कर दिया गया है। वर्ष 2023-24 का आम बजट ग्रीन ग्रोथ के लक्ष्य का आधार है। नेशनल हाइड्रोजन मिशन के लिए 19,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। सरकार का 2030 तक 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य है। एनर्जी ट्रांजिशन के लिए 35,000 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है। 5जी सर्विस पर चलने वाले ऐप डेवलप करने के लिए इंजीनियरिंग संस्थानों में 100 लैब बनाई जाएंगी। इन लैब्स में स्मार्ट क्लासरूम, प्रिसाइजन फार्मिंग, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और हेल्थकेयर जैसे फील्ड्स के लिए ऐप्स तैयार होंगे। उक्त जानकारी भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने दी।

रेलवे का 9 गुना अधिक बजट –

श्री काश्यप ने बताया कि रेलवे के लिए 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया है जो कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय के 2013-14 के बजट से 9 गुना अधिक है। सिंगल लाइन को डबल करने के साथ ही टेªनों की गति को बढ़ाने का कार्य चल रहा है। इससे यात्रियों को बहुत सुविधा मिलेगी। 2014 से मौजूद 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। 2047 तक एनीमिया के उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleझील रिन वियर का बड़ा प्लांट 20 हेक्टेयर में रतलाम में होगा स्थापित – विधायक चेतन्य काश्यप
Next Article लगातार जारी रहेगा रतलाम पुलिस का चेकिंग अभियान, 60 लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, नाबालिग के वाहन चलाते मिलने पर अभिभावकों और वाहन मालिक पर भी होगी कार्रवाई
Editor

Related Posts

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.