Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शहर की प्रमुख सड़कों का फिर से होगा निर्माण, सीएम ने कायाकल्प में जारी की राशि – विधायक चेतन्य काश्यप
रतलाम

रतलाम: शहर की प्रमुख सड़कों का फिर से होगा निर्माण, सीएम ने कायाकल्प में जारी की राशि – विधायक चेतन्य काश्यप

EditorBy EditorFebruary 20, 2023Updated:February 20, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शहर की प्रमुख सड़कों का फिर से होगा निर्माण, सीएम ने कायाकल्प में जारी की राशि – विधायक चेतन्य काश्यप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 20 फरवरी(खबरबाबा.काम)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए शहर में निकाली जा रही विकास यात्रा का सोमवार को समापन हो गया। यह यात्रा शहर के 49 वार्डों से निकली है। इस दौरान हर वार्ड में लाखों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ है। यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में वार्ड क्रमांक 15, 16, 45 और 46 में निकली। इसका समापन लक्कड़पीठा रोड पर आयोजित समारोह में हुआ। इस दौरान यात्रा का कई स्थानों पर मंच के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया।

विधायक चेतन्य काश्यप ने समारोह में कहा कि शहर में सीवरेज और पानी की पाइप लाइन डालने के दौरान जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थी, उनके निर्माण के लिए कायाकल्प योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राशि स्वीकृत की गई है। इसके माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों का निर्माण होगा।

विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि विकास की गति चलती रहे और कल्याणकारी कार्य होते रहे, इसी के लिए विकास यात्रा निकाली जा रही है। शहर में 800 सीट का एसी ऑडिटोरियम बनेगा। इसके साथ ही विशेष निवेश क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा। रतलाम के मेडिकल कॉलेज ने कोरोना काल में अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। विधायक बनने के बाद पहले कार्यकाल में इसका भूमि पूजन किया और उसी कार्यकाल में इसे चालू भी किया। इसने रतलाम का गौरव बढ़ाया है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार अंतिम व्यक्ति के लिए काम करती है। रतलाम के विकास के लिए आज ही मुख्यमंत्री जी ने बैंक खाते में राशि डाली है, जिससे शहर की प्रमुख सड़कों की दशा सुधरेगी। शहर की सड़कों के लिए कुल 7 करोड रुपए की राशि मिलेगी, जिनसे अलग-अलग क्षेत्रों की मुख्य सड़कों का निर्माण होगा। श्री पटेल ने कहा कि आपका शहर से प्रेम तब दिखेगा, जब कचरा सड़क और नाली में डालना आप बंद कर देंगे। आपके क्षेत्र में कचरा गाड़ी आए तो कचरा गीला और सूखा अलग करके गाड़ी में ही डालें। रतलाम में सौगाते कम नहीं है, सौगाते विकास कार्यों के साथ रोजगार की भी मिलेगी।

यात्रा के समापन के अवसर पर भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने भी मंच के माध्यम से अपनी बात कही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, यात्रा प्रभारी शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, एमआईसी सदस्य भगत भदौरिया, विशाल शर्मा, रामू डाबी, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, अनिता कटारा, पार्षद धर्मेंद्र रांका, रणजीत टांक, निशा सोमानी, परमानंद योगी, शबाना खान आदि उपस्थित रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रात 3 बजे पुलिस और बदमाशो की भीड़ंत, तीन थानों की पुलिस और बदमाशों की 6 गाड़िया,  पीछा करते पुलिस वाहन को फिल्मी स्टाइल में मारी टक्कर, टोल गेट का बेरीकेट भी तोड़ा और भाग निकले
Next Article शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा-अहाते बन्द करने और बार में शराब पर रोक लगाने पर मुख्यमंत्री को देंगे धन्यवाद ,स्टेडियम मार्केट चौपाटी पर कल 21 को होगी धन्यवाद सभा और रैली का आयोजन
Editor

Related Posts

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Top Trending

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.