Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री जी ने नीति संशोधित कर शुरू किया है शराबबंदी का प्रारंभिक चरण – विधायक चेतन्य काश्यप- स्टेडियम मार्केट चौपाटी पर सभा के बद रैली निकालकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रतलाम

मुख्यमंत्री जी ने नीति संशोधित कर शुरू किया है शराबबंदी का प्रारंभिक चरण – विधायक चेतन्य काश्यप- स्टेडियम मार्केट चौपाटी पर सभा के बद रैली निकालकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

EditorBy EditorFebruary 21, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री जी ने नीति संशोधित कर शुरू किया है शराबबंदी का प्रारंभिक चरण – विधायक चेतन्य काश्यप- स्टेडियम मार्केट चौपाटी पर सभा के बद रैली निकालकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 21 फरवरी (खबरबाबा.काम)।
 नवीन आबकारी नीति 2023 के लिए मंगलवार को स्टेडियम मार्केट चौपाटी पर शहरवासियों ने सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद रैली भी निकाली गई। इसमें महिलाएं हाथों में धन्यवाद पट्टिकाएं लेकर शामिल हुई। सभा और रैली में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी की सविता दीदी, आर्ट ऑफ लिविंग के रविंद्र गेहलोत, सहज योग संस्था के महेंद्र व्यास, नशामुक्ति अभियान के अशोक अग्रवाल, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, आमजन शामिल हुए।

विधायक श्री काश्यप ने धन्यवाद सभा में कहा कि नई आबकारी नीति लागू होने से शराब के अहातें और शॉप बार पर शराब पीने की व्यवस्था बन्द होगी, साथ ही धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान और छात्रावासों से इसकी दूरी भी अब 100 मीटर रहेगी। उन्होने कहा कि आज यह मुद्दा सामाजिक सरोकार का मुद्दा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ऐसे दुरगामी निर्णय लेने के लिए हमेशा पहचाने जाते है। समाज की चिंता करने वाला नेतृत्व हमारे पास है। समाज को जागृत करना सबसे आवश्यक है। कानून बनाने से बहुत बढ़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर सकते, इसलिए समस्या सामाजिक आंदोलन और सरकार दोनों को साथ चलना पडे़गा।

श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी ने शराब की नीति को संशोधित कर एक प्रारंभिक चरण शुरू किया है, जिसका उद्देश्य नशे को हतोत्साहित करना है। नशे के प्रति हमारे समाज के लोगों का रूझान कम कैसे करना है। नशे से समाज में कई विसंगतियां आ जाती है। उन्हे रोकने के लिए शासन ने नीति बनाई है। अति शराब पीने से व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा का नुकसान होता है, व्यक्ति स्वयं हंसी का पात्र बनता है। श्री काश्यप ने सरकार के फैसले के प्रति आभार जताते हुए इसे दूरगामी बताया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि नई शराब नीति के तहत मुख्यमंत्रीजी द्वारा जो निर्णय लिया गया है, वह काफी सराहनीय है। उन्होने माता-बहनों और परिवारों का दर्द समझा है, इसी कारण से उन्होने यह कदम उठाया है। कई बार लोग अहातों में बैठकर शराब पीते थे। घर जाकर कई बार माता-बहनों से मारपीट करते है, गली मोहल्लों में उपद्रव करते है। पूरी तरह से कोई भी सरकार शराबबंदी एकदम से नहीं कर सकती, क्योंकि लोगों ने नशे को अपनी आदत बना लिया है और अपने शरीर के साथ परिवार का नाश करना शुरू कर दिया है। अधिक शराब पीना मौत के मुंह में जाना है, जिस परिवार का मुख्य सदस्य नशे का आदि हो जाए उस परिवार की हालत खराब हो जाती है, इसलिए नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए।

प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी की सविता दीदी ने कहा कि आज यह संदेश सुनकर बहुत खुशी हुई है। शराब बंद और परिवार में खुशहाली चालू हो जाए, यह बहुत ही आवश्यक था। बहुत अच्छा एक आगाज है, मुख्यमंत्रीजी को ब्रम्हाकुमारी की ओर से धन्यवाद देते है, जिन्होने इस कार्य के लिए पहल की है। नशामुक्ति को लेकर जब भी हम गांव में जाते थे तो लोग कहते थे कि पहले आप दुकानों को बंद करें। वह सपना भी आज साकार हो रहा है। हमारा प्रदेश भी नशामुक्त बन जाएगा। यहीं हम सबका संकल्प है।

आर्ट ऑफ लिविंग के रविन्द्र गेहलोत ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान जहां यात्रा पहुंची थी, वहां शराब दुकानों को बंद किया गया था। किन्ही कारणों से सरकार बदली और वापस दुकानें चालू हो गई थी लेकिन जनकल्याणकारी सरकार के वापस आने के बाद जनता की भावना को समझा और ऐतिहासिक फैसला किया, जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है। शराब एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को नष्ट करती है।

सभा में नशे से शरीर में होने वाली बीमारियों को लेकर जागरूकता के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस दौरान भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, अनिता पाहुजा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य राजू मनोहरलाल सोनी, दिलीप गांधी, सपना त्रिपाठी, अनिता कटारा, धर्मेंद्र व्यास, मंडल महामंत्री राकेश परमार आदि उपस्थित रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सौगातों की विकास यात्रा में विधायक दिलीप मकवाना ने 8़9 लाख के कार्यों का किया भूमि पूजन
Next Article रतलाम: धन्यवाद सभा में बोले महापौर प्रहलाद पटेल- सरकार शराबबंदी नहीं कर सकती, क्योंकि शराब से कई दवाइयां बनती है
Editor

Related Posts

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Top Trending

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.