Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग काम्पिटिशन में अश्लीलता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ,भाजपा नेता हिम्मत कोठारी के शामिल होने से शहर से लेकर प्रदेश तक में हलचल
रतलाम

रतलाम: राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग काम्पिटिशन में अश्लीलता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ,भाजपा नेता हिम्मत कोठारी के शामिल होने से शहर से लेकर प्रदेश तक में हलचल

EditorBy EditorMarch 6, 2023Updated:March 6, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग काम्पिटिशन में अश्लीलता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ,भाजपा नेता हिम्मत कोठारी के शामिल होने से शहर से लेकर प्रदेश तक में हलचल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,06 मार्च (खबरबाबा.काम)। रविवार को बरबढ स्थित विधायक सभाग्रह में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग काम्पिटिशन को लेकर शहर की राजनीति गरमाई हुई है। प्रतियोगिता में अश्लील और अशोभनीय प्रदर्शन का आरोप लगाते हुए विरोध में कांग्रेस ने आज धानमण्डी स्थित हनुमान मन्दिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और बाद में आयोजन स्थल विधायक सभागृह को गंगाजल से पवित्र किया। शहर और प्रदेश की राजनीति में उस समय ज्यादा हलचल हो गई जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी धान मंडी पहुंचे और हनुमान चालीसा के पाठ में कुछ देर के लिए शामिल हुए।

विदित है कि रविवार को बरबड स्थित विधायक सभागृह में राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग काम्पिटिशन का आयोजन किया गया था,जिसमें देश भर के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने बाडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया था। आयोजन के दौरान मंच पर हनुमान जी की बडी सी प्रतिमा भी रखी गई थी। सोशल मीडीया पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिलाओं द्वारा बाडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किए जाने के विडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। कांग्रेस के नेताओं ने आज दोपहर धानमण्डी स्थित हनुमान मन्दिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,युवा नेता मयंक जाट,श्रीमती प्रेमलता दवे समेत बडी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कांग्रेस नेता जय श्री राम के नारे भी लगा रहे थे। इसी दौरान पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठारी भी मन्दिर पंहुचे और कांग्रेस नेताओं के आग्रह पर हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए। श्री कोठारी के वहां पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते उनके फोटो वायरल हो गए। इसके बाद शहर से लेकर प्रदेश तक की राजनीति में हलचल हो गई।

हनुमान चालीसा के पाठ के बाद वहां मौजूद मीडीयाकर्मियों के पूछने पर श्री कोठारी ने कहा कि बाडी बिल्डिंग आयोजन में कहीं ना कहीं चूक हुई है। हालाँकि यह भाजपा का आयोजन नहीं था। भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं भी नारी की गरिमा को बनाए रखने की नीति पर ही चलते है।

श्री कोठारी के हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने के बाद उन्होंने  स्पष्ट किया कि वे प्रतिदिन हनुमान जी के दर्शन के लिए उसी मन्दिर में जाते है। आज जब वहां पहुंचे तो वहां हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था।वहां मौजूद नेताओं ने उन्हे हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होने का आग्रह किया। चूकि वहां ना तो कांग्रेस का कोई झण्डा लगा हुआ था और ना ही कोई बैनर था। हनुमान भक्त होने के नाते वे हनुमान चालीसा के पाठ में जरुर शामिल हुए थे,लेकिन कांग्रेस के किसी विरोध प्रदर्शन से उनका कोई लेना देना नहीं है। ना ही वे कभी कांग्रेस के किसी प्रदर्शन या आन्दोलन का समर्थन करते है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर शहर की सियासत गरमाई, कांग्रेस ने अशोभनीय बताया, आज हनुमान चालीसा पाठ करेगी, भाजपा नेता एफआईआर कराने के लिए पहुंचे थाने
Next Article रतलाम: माहेश्वरी समाज कार्यकारी मंडल के चुनाव में महेश-पैनल के सभी 51 उम्मीदवार विजय
Editor

Related Posts

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.