Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में

March 14, 2026

रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति

March 13, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Saturday, March 14
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर शहर विधायक, कलेक्टर और एसपी ने स्थल निरीक्षण किया, दिए यह निर्देश

By EditorApril 1, 2023 रतलाम No Comments2 Mins Read

 

 

रतलाम 1 अप्रैल(खबरबाबा.काम)।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 8 अप्रैल को प्रस्तावित शहर आगमन के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को प्रातः विधायक चैतन्य काश्यप  तथा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया जहां पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम प्रस्तावित है।इसके बाद दोपहर में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अधिकारियों को लेकर स्थल निरीक्षण किए गए।

विधायक श्री काश्यप, कलेक्टर श्री सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा तथा अधिकारियों द्वारा स्थानीय नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया गया ,जहां पर महिला सम्मेलन आयोजित किया जा सकता है। स्टेडियम के अंदर के भाग के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा विद्युत वितरण कंपनी को कुछ पोल हटाने के निर्देश दिए गए। स्टेडियम मार्केट से लगे हिस्से में निर्गमन द्वार बनाने के लिए नगर निगम के आयुक्त ए.पी. सिंह गहरवार को निर्देशित किया गया। ग्राउंड में बैठक व्यवस्था, कुर्सियों का इंतजाम, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, ग्रीन रूम निर्माण, सफाई इत्यादि के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास हेतु स्थल चिन्हित किया गया। व्यवस्थाओं के संबंध में विधायक , कलेक्टर एवं एसपी द्वारा गहन चर्चा की गई। विधायक तथा अधिकारियों द्वारा स्थानीय आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज ग्राउंड का भी निरीक्षण किया गया जहां पर प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री का संवाद होगा। इसके अलावा बंजली हवाई पट्टी पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

इस दौरान एएसपी सुनील पाटीदार, एसडीएम संजीव पांडे, निर्मल कटारिया, मनोहर पोरवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री मोहम्मद हनीफ शेख, सुरेश व्यास, जी.के. जायसवाल, श्याम सोनी, उपायुक्त विकास सोलंकी, अधीक्षण यंत्री विद्युत सुरेश वर्मा, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, सीएसपी हेमंत चौहान, एनआरएलएम जिला प्रबंधक हिमांशु शुक्ला, स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाल आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में

रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति

रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.