Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: भाजपा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रतलाम दौरे में ऐसा भी हुआ…. संभाग प्रभारी को व्यक्तिगत फोन कर नेताओं को बुलाना पड़ा, स्वागत की परंपरा में भी दिखा अंतर, संगठन मंत्री से ही पूछ लिया सवाल- बताइए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
मध्यप्रदेश

रतलाम: भाजपा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रतलाम दौरे में ऐसा भी हुआ…. संभाग प्रभारी को व्यक्तिगत फोन कर नेताओं को बुलाना पड़ा, स्वागत की परंपरा में भी दिखा अंतर, संगठन मंत्री से ही पूछ लिया सवाल- बताइए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

EditorBy EditorApril 3, 2023Updated:April 3, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: भाजपा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रतलाम दौरे में ऐसा भी हुआ…. संभाग प्रभारी को व्यक्तिगत फोन कर  नेताओं को बुलाना पड़ा, स्वागत की परंपरा में भी दिखा अंतर, संगठन मंत्री से ही पूछ लिया सवाल- बताइए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा.काम)। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा के केंद्रीय संगठन ने मैदानी स्तर पर पार्टी और कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल मंदसौर और नीमच होते हुए रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री के दौरे के दौरान जहां राजनीतिक दलो के पारंपरिक स्वागत के तरीके में अंतर नजर आया ,वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में कई नेताओं को संभाग प्रभारी आलोक शर्मा द्वारा बैठक का समय शुरू होने के बाद व्यक्तिगत रूप से फोन कर बुलाना पड़ा।

स्वागत के परंपरागत तरीके में दिखा अंतर

आमतौर पर राजनीति दलों में कोई बड़ा नेता आता है तो शहर के प्रवेश मार्ग के साथ ही अन्य रास्तों पर भी उनका समर्थकों की भीड़ के साथ स्वागत किया जाता है। लेकिन भाजपा सूत्रों के अनुसार क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल के रतलाम आगमन पर इस तरह का कोई नजारा दिखाई नहीं दिया। वे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और संभागीय संगठन प्रभारी आलोक शर्मा के साथ अपने वाहन से सीधे बैठक स्थल पर पहुंचे। जबकि भारतीय जनता पार्टी में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का पद काफी बड़ा और महत्वपूर्ण है। यही नहीं बैठक स्थल से वह एक दुपहिया वाहन पर सवार होकर एबीवीपी के पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने भी पहुंच गए।

फोन कर बुलाना पड़ा नेताओं को!

क्षैत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के रतलाम दौरे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन भी रखा गया था। बैठक में मौजूद सूत्रों की माने तो बैठक का समय होने के बाद भी अपेक्षित नेताओं में से सिर्फ 8 या 9 लोग ही बैठक में पहुंचे थे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल ने इस पर हैरानी भी जताई। इसके बाद संभागीय संगठन प्रभारी आलोक शर्मा ने स्वयं कुछ वरिष्ठ नेताओं को व्यक्तिगत रूप से फोन कर बैठक में बुलाया, जिसके बाद बैठक शुरू हुई।

बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार फोन कर बुलाए गए नेताओं ने बैठक में नहीं आने का कारण बताते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री से सीधे कहा कि हर बार हम अपनी बात रखते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है, इसलिए हम आना उचित नहीं समझ रहे थे।

बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में कई नेताओं ने खुलकर अपनी बात क्षेत्रीय संगठन मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने स्थानीय स्थान पर संगठन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री से ही सवाल कर लिया कि बताइए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

कुछ वरिष्ठ नेताओं ने यह भी कहा कि यदि पार्टी को हमारी आवश्यकता नहीं है तो हमारा विदाई समारोह कर दे। बैठक में मौजूद एक नेता ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से उनके पास कोई काम नहीं है। हमें कोई पूछता नहीं है। एक नेता ने कहा कि कार्यकर्ता तो पार्टी के लिए जी जान से काम करता है ,लेकिन बाद में उसे कोई पूछता नहीं है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री को अन्य कई मुद्दों पर भी वरिष्ठ नेताओं ने खुलकर बात कही। संगठन मंत्री ने भी सभी की बात को गंभीरता से सुना और महत्वपूर्ण बातों को नोट भी किया।

वरिष्ठों से किया मार्गदर्शन  देने का आव्हान्

वरिष्ठओं के साथ बैठक में भाजपा मध्यप्रदेश -छतीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने भाजपा के वरिष्ठ  नेताओं , पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारीयों से पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन  देने का आव्हान् किया।

इस बैठक मे संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा साथ रहे। श्री जामवाल ने  वरिष्ठो से पार्टी के विस्तार हेतु सुझाव प्राप्त किए।बैठक मे पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, मथुरालाल डामर, जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रकाश  मेहरा, कानसिंह चौहान, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा , पूर्व नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसीबीआई पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, विपक्ष पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात…
Next Article रतलाम: जिले में तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना, जानिए शहर और ग्रामीण सहित किसे कहां- का मिला दायित्व
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.