Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शहर में चोर गिरोह की दस्तक, शास्त्री नगर क्षेत्र में 3 स्थानों पर चोरी की वारदाते, ताले लगे घरों को बनाया निशाना, आसपास के फ्लैट के दरवाजे को बाहर से किया बंद, सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीन संदिग्ध
रतलाम

रतलाम: शहर में चोर गिरोह की दस्तक, शास्त्री नगर क्षेत्र में 3 स्थानों पर चोरी की वारदाते, ताले लगे घरों को बनाया निशाना, आसपास के फ्लैट के दरवाजे को बाहर से किया बंद, सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीन संदिग्ध

EditorBy EditorApril 24, 2023Updated:April 24, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शहर में चोर गिरोह की दस्तक, शास्त्री नगर क्षेत्र में 3 स्थानों पर चोरी की वारदाते, ताले लगे घरों को बनाया निशाना, आसपास के फ्लैट के दरवाजे को बाहर से किया बंद, सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीन संदिग्ध
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

 

रतलाम,24अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शहर में एक बार फिर चोर गिरोह ने दस्तक दे दी है। औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत अष्टविनायक कॉलोनी में चोरी की वारदात के बाद बीती रात स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर में तीन स्थानों पर बदमाशों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दे दिया। खास बात यह है कि बीती रात हुई चोरी में भी सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध नकाबपोश नजर आ रहे हैं।

रात की पुलिस गश्त से बचने के लिए चोरों ने नया रास्ता इजात कर लिया है। बदमाशों ने गश्त थमने के बाद सुबह-सुबह चोरियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। आज अलसुबह पांच बजे बदमाशों ने एक साथ तीन सूने फ्लैट के ताले चटका दिए। दो फ्लैट में रहने वाले  परिवार तो शहर से बाहर गए है जबकि एक अन्य गेस्ट हाउस का फ्लेट है।

चोरों ने शास्त्री नगर स्थित सांईदीप अपार्टमेंट के एक फ्लैट को निशाना बनाया। यहां शिक्षिका शमा चेलानी के फ्लैट का ताला चटका दिया। शमा चेलानी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर की शिक्षिका है। वे कल शाम को ही परिवार के रतलाम से उज्जैन के लिए निकली थी कि अलसुबह उनके मकान को सूना पाकर बदमाश ताला चटकाकर घर में घुसे और चोरी के लिए घर का सारा सामान तितर-बितर कर दिया। यहां से बदमाश कितना और क्या-क्या सामान ले गए इसका भी पता नहीं चल पाया है। चोरी की हरकत को देख लगता है कि बदमाश इन दो फ्लेट से काफी कीमती सामान के अलावा नगदी चुरा ले गए है। यहां संदिग्ध चोर सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। संदिग्ध चोर एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे।

यमनोत्री अपार्टमेंट में एम.आर. यूनियन का गेस्ट हाउस है। यूनियन के पदाधिकारी अश्विन शर्मा ने बताया कि बदमाश कार्यालय का ताला तोड़कर 10 कुर्सियां और अन्य छोटा-मोटा सामान चोरी कर ले गए। हर्ष अपार्टमेंट में भीमशंकर के फ्लेट पर ताला लगा देखा। इस मकान को निशान बनाने से पहले चोरों ने आसपास के फ्लेट के दरवाजों की बाहर से बंद कर दिया ताकि आहट होने पर भी कोई अंदर से बाहर नहीं आ सके। इस भीमशंकर के फ्लेट के मकान का ताला तोड़ बदमाश घर में घुसे। इस फ्लेट का सामान बिखरा हुआ आलमारी भी खुली मिली जिससे अंदेशा है कि बदमाश इस फ्लेट से कीमती सामान बटोर ले गए है। परिवार के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बदमाश यहां से कितना माल ले गए है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीन संदिग्ध

चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तीन बदमाश बिना नंबर की पल्सर बाइक से पहुंचे। हालांकि चेहरे तो कपड़े बांधकर ढंक रखा है लेकिन कद काठी के आधार पर पुलिस को बदमाशों का सुराग लगाने में आसानी होगी।

चोरी का पता सुबह पांच के लगभग उस समय चला अपार्टमेंट रहवासी प्रफुल्ल जॉन नियमित रूप से सुबह की सैर पर जाने के लिए निकले तो दरवाजा खुल नहीं पाया। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लगा कि दरवाजा किसी ने बाहर से बंद कर दिया। बाद में देखा गया तो आसपास के प्लेट के ताले टूटे मिले। तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

बिना खौफ के पहुंचे बदमाश

ताले चटकाने वाले बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तीन युवक सुबह साढ़े चार बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर शास्त्रीनगर पहुंचे और फ्लेट के बाहर बेहिचक गाड़ी खड़ी कर गेट खोलकर इस कदर अंदर घुसे कि किसी के देख लेने पर कोई उन पर शक नहीं कर पाए। शर्ट पेंट और टीशर्ट, टोपी व मुंह पर रुमाल बांधे युवक बिना किसी के डर के फ्लेट में पहुंचे और जैसे ही उनकी निगाहे कैमरे पर पहुंची तो कैमरे की दिशा भी बदल दी गई।

स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि सिटीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

अष्टविनायक कॉलोनी में भी कैमरे में दिखे थे तीन संदिग्ध

शुक्रवार -शनिवार की रात को औद्योगिक थाना क्षेत्र की अष्टविनायक कॉलोनी में भी एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई थी। विशेष बात यह है कि यहां भी सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश संदिग्ध नजर आए थे। पुलिस अभी इनकी तलाश कर रही है।

-(वीडियो राकेश पोरवाल)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023:  युवाओं का क्रिकेट की तरफ रूझान देखकर आयोजित किया क्रिकेट महोत्सव – विधायक चेतन्य काश्यप
Next Article रतलाम: कांग्रेस नेता फैय्याज मंसूरी ने किया विधायकों का स्वागत, दिया रतलाम आने का न्योता
Editor

Related Posts

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.