Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश-निगमायुक्त नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दें,खनिज विभाग अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही करे
रतलाम

रतलाम: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश-निगमायुक्त नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दें,खनिज विभाग अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही करे

EditorBy EditorApril 24, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश-निगमायुक्त नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दें,खनिज विभाग अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही करे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

रतलाम 24 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शहर में नालों में व्याप्त गंदगी को देखते हुए निगम आयुक्त सुनिश्चित करें कि निगम अमले द्वारा नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए। नालों पर जाली लगाई जाए। जिले में अवैध उत्खनन ,परिवहन की खबरे आ रही हैं। जिला खनिज विभाग जागरुक रहकर कडी कार्यवाही करे।

उक्त निर्देश कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा सोमवार को समयावधि पत्रों की बैठक में दिए गए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि माह की 5 तारीख तक 75 प्रतिशत, 10 तारीख तक 80 प्रतिशत तथा 20 तारीख तक 85 प्रतिशत कुल वेटेज स्कोर प्राप्त करें। सभी शिकायतें अटेंड करें, गुणवत्तापूर्वक निराकरण करें। गुणवत्तापूर्वक निराकरण के लिए अतिरिक्त अंक मिलते हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त डीपीसी, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया क्योंकि इनकी प्रगति विगत समीक्षा में कमजोर पाई गई थी, इनमें श्रम, शिक्षा, वित्त विभाग भी शामिल है।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैठक में लाडली बहना योजना की प्रगति की समीक्षा की। रतलाम शहरी क्षेत्र में बची हुई पात्र महिलाओं को खोजने के लिए और बेहतर सर्वेक्षण के निर्देश दिए। जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 10 मई से 25 मई तक संचालित किया जाएगा। समस्या के उसी दिवस निराकरण कर शत-प्रतिशत प्रयास किया जाएगा। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया था कोई भी आवेदन लंबित ना रहे।

 

स्वच्छता सर्वेक्षण की समीक्षा में निगमायुक्त तथा पीओ डूडा द्वारा समय पर जानकारी नहीं दी जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। निर्देशित किया कि विभाग की प्रत्येक जानकारी कलेक्टर के साथ समय सीमा में शेयर की जाए। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने भू आवंटन संबंधी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करवा ले। अभी लगभग 100 से अधिक प्रकरण लंबित हैं। आगामी 7 दिवस में समस्त प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिले में लागू पैसा एक्ट के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत लोगों के खाते खुल जाए। पेसा एक्ट की खूबियों का और इसके तहत किए जा रहे कार्यों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। कलेक्टर ने पेसा एक्ट में जिले के ट्राईबल क्षेत्र में परिणामदायक  कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने पेसा एक्ट के संबंध में कार्यों के क्रियान्वयन को नेतृत्व देने के लिए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा एसडीएम सैलाना, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विशेष रूप से दिशा निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा की इस बात के लिए सराहना की कि उन्होंने लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में व्यक्तिगत रुचि और पहल के साथ कार्य किया। पेसा एक्ट के प्रचार प्रसार के अंतर्गत नारा लेखन, दीवार लेखन, ग्रामीण क्षेत्र में करवाने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 15 सीएम फेलो है। कलेक्टर ने उनके बैठने की प्रत्येक विकासखंड में सुनियोजित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में अवैध उत्खनन की शिकायते आ रही है ऐसा क्यों है। कलेक्टर ने जिला खनिज अधिकारी के साथ ही समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ाई से कार्रवाई की जाए अन्यथा आप स्वयं पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
कलेक्टर द्वारा बैठक में जिले में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई धामनोद, सैलाना, बड़ावदा नगर के बारे में संबंधित नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां सभी ग्रामीणों को पानी मिल रहा है। नामली में भी पर्याप्त व्यवस्था है। कलेक्टर ने निर्देश दिए जहां आवश्यकता हो नलकूप अधिग्रहण एसडीएम के माध्यम से करवा ले। जिले के बाजना क्षेत्र में पेयजल के लिए हैंडपंप एवं ट्यूबवेल्स पर नई मोटर्स की आवश्यकता एसडीएम सैलाना द्वारा बताई गई। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि बाजना क्षेत्र में तत्काल नई मोटर्स पहुंचाई जाए। पीएचई के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि शीघ्र ही उनके पास लगभग 200 की संख्या में नई मोटर आने वाली है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जब तक लघु उद्योग निगम से मोटर प्राप्त नहीं होती तब तक अन्य स्थानों से वैकल्पिक व्यवस्था की जाए परंतु किसी भी हालत में ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी नहीं आने दी जाए।

कलेक्टर द्वारा सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि पेयजल व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करे। इस संबंध में डेली प्रत्येक एसडीएम से बात करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के शत प्रतिशत सफल क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व से तैयारी रखें, नियोजित ढंग से कार्य करें। कल्याणकारी योजना के पात्र हितग्राहियों का समय से पूर्व चयन करके बैंकों में प्रस्तुत करने की तैयारी रखें, सभी विभागों की प्रगति दिखनी चाहिए। प्रगति में कमजोर विभागों की विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी। ऐसे विभागों की सूची कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील जायसवाल को तैयार करने के निर्देश देते हुए अगली बैठक में बताने को कहा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल कल मंगलवार को करेंगे पदभार ग्रहण,भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी विशाल वाहन रैली
Next Article रतलाम: श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय में मुंबई डब्बेवाले द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
Editor

Related Posts

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.