Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » अभी तो लाडली बहनों को 1 हजार रूपए देने से शुरुआत हुई है आगे जाकर इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक तक किया जाएगा – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,अब 21 साल की बेटी को भी लाडली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा
मध्यप्रदेश

अभी तो लाडली बहनों को 1 हजार रूपए देने से शुरुआत हुई है आगे जाकर इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक तक किया जाएगा – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,अब 21 साल की बेटी को भी लाडली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा

EditorBy EditorJune 10, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
अभी तो लाडली बहनों को 1 हजार रूपए देने से शुरुआत हुई है आगे जाकर इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक तक किया जाएगा – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,अब 21 साल की बेटी को भी लाडली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की एक नई शुरुआत
10 जून जिले की लाडली बहनों के जीवन में स्वर्णिम दिन बनकर आया

मुख्यमंत्री ने रतलाम जिले की 2 लाख 38 हजार से अधिक बहनों के खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि अंतरित की।

रतलाम 10 जून (खबरबाबा.काम)।शनिवार 10 जून का दिन प्रदेश के साथ-साथ रतलाम जिले की लाडली बहनों के जीवन में भी स्वर्णिम दिन बनकर आया, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के बहनों के साथ-साथ रतलाम जिले की भी 2 लाख 38 हजार से अधिक लाडली बहनों के बैंक खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जबलपुर से सम्बोधन में कहा कि म.प्र. की बहनों की खुशहाली के लिए आज बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की राशि अंतरित की जा रही है। आगे चलकर इस राशि को तीन हजार रुपए तक बढा दिया जाएगा। पहले 23 वर्ष की आयु वर्ग से महिलाओं को इस योजना का लाभ दिए जाने की पात्रता थी, अब इस योजना में 21 वर्ष की बेटी को भी लाभ दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की एक नई शुरुआत हुई है।

इस अवसर पर रतलाम जिले की बहनों ने जगह-जगह नृत्य, गायन, लोकगीत, के माध्यम से उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाली मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लाडली बहनों का उत्साह देखते ही बनता था। जिले के नगर-नगर, गांव-गांव बहनों द्वारा सुन्दर रंगोलियां बनाई गई, वन्दनवार सजाए गए। लाडली बहनों ने खुशी के साथ अपने मुख्यमंत्री भैया श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश के जबलपुर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से दिए गए उद्बोधन को सुना और हर्ष प्रकट किया। अपने बैंक खाते में एक हजार रुपए आने की खुशी में लाडली बहनों ने अपने घर पर दीप जलाए, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रमों में आने वाली लाडली बहनें अपने हाथों में धन्यवाद भैया का पोस्टर लिए बैठी थी।

विधायक श्री काश्यप बोले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ योजना
रतलाम शहर में अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हाल में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सिर्फ म.प्र. ही नहीं बल्कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ योजना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस एक हजार रुपए की योजना को आगे चलकर तीन हजार रुपए तक दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जो कहा है वो करा है, वे एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उन्होने चरणबद्ध तरीके से योजना बनाई है। इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा तथा पार्षदगण एवं बडी संख्या में लाडली बहनें उपस्थित रही।

योजना लागू होने की खुशी में विधायक श्री मकवाना बिरमावल में नृत्य में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू होने के अवसर पर जिले के बिरमावल में भी एक वृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें उपस्थित ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना ने खुशी में नृत्य किया एवं लाडली बहनों को बधाई दी। जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल भी खुशी के इन पलों में सम्मिलित हुई। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम श्री त्रिलोचन गौड भी उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत बांगरोद में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक द्वारा लाड़ली बहनों के खाते में 1000 रुपए की राशि अंतरित की गई जिसमें लाडली बहनों द्वारा मिठाई से मुंह मीठा किया, जिसका लाइव प्रसारण बांगरोद स्कूल भवन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में श्री आशीष धाकड़, श्री पीरुलाल मालवीय, श्री सोनू समोत्रा, श्री देवेंद्रसिंह शेखावत, सरपंच श्री राकेश कुमार व्यास, उपसरपंच श्री मनोहर मदारिया, पंच श्री विजय डाबी, श्री धर्मेंद्र ठाकुर, श्री परमानंद धाकड़, श्री बालाराम पाटीदार, सचिव श्री संतोष पाटीदार, रोजगार सहायक श्री राकेश पटेल एवं पात्र लाडली बहने एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाडली बहना योजना सबसे आदर्श योजना : विधायक डा. पाण्डेय

लाडली बहना योजना लागू करके पूरी दुनिया में म.प्र. ने एक नई पहचान बनाई है, महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना है जो परिवार व समाज को उन्नति के रास्ते पर ले जाएगी। लाडली बहना योजना सबसे आदर्श योजना है। यह बात विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने जावरा नगर वार्ड 1 में आयोजित लाडली बहना योजना में राशि प्रदाय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में भोपाल के पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, श्री महेश सोनी, श्री राजेश शर्मा, पार्षद श्रीमती सोनू चन्द्रप्रकाश सोलंकी, श्रीमती सुमन मेहता, श्री नंदकिशोर महावर, श्री अभय कोठारी, श्री घनश्याम सोलंकी, एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया उपस्थित रही।

डॉ. पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो कहा वो वादा निभाया। यह योजना समाज मे उन्नति के लिए परिवर्तनकारी कदम है। इस अवसर पर दीप जलाकर, आतिशबाजी कर उत्सव मनाया गया। भारी उत्साह के बीच ढोल की थाप पर विधायक डॉ. पांडेय ने नृत्य के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। उपस्थित महिलाओं ने डॉ. पांडेय व श्री शर्मा को राखी बांधी।
1000 रूपए का संदेश पाकर खुशी से झूम उठी लाडली बहनाएं

10 जून शनिवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहनों के बैंक खातों में 1000 रूपए की राशि अंतरित की। जैसे ही लाडली बहनों के मोबाइल पर मैसेज आया लाडली बहने खुशी से झूम उठी। लाड़ली बहना योजना की 1000 रूपये की राशि आने का मेसेज मेरे मोबाइल पर आ गया है। मैं बहुत खुश हूं। यह बात रतलाम शहर के नयागांव क्षेत्र की निवासी ललिता पांचाल ने खुशी से फूली न समाते हुए मोबाइल पर मेसेज बताते हुए कहा कि वास्तव में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाई होने का फर्ज निभा दिया है। उन्होंने घोषणा ही नहीं की 1000 रूपये खाते में पहुंचा भी दिए हैं। इस राशि का मैं बहुत सदुपयोग करूंगी। बच्चों के पौषण आहार से लेकर परिवार की छोटी छोटी जरूरतों की पूर्ति करूंगी। यह राशि मेरे लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। मैं हार्दिक रूप से मुख्यमंत्री मेरे भैया श्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं। लाड़ली बहना योजना से मेरे जैसी मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं के जीवन में बहुत बदलाव आएगा। एक-एक हजार रूपये करके वर्ष भर में जो 12000 रुपये होंगे उससे हमारी अनेक जरूरतों की पूर्ति आसानी से हो जाएगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: महिलाओं के जीवन में सामाजिक बदलाव लाएगी लाडली बहना योजना – विधायक चेतन्य काश्यप, – जिला मुख्यालय के मुख्य कार्यक्रम में बहनों ने देखा जबलपुर के कार्यकम का सीधा प्रसारण
Next Article रतलाम: लाडली बहना योजना…..चरणबद्ध तरीके से 3000 रुपए दिए जाने की मुख्यमंत्री  की घोषणा पर विधायक चेतन्य काश्यप ने किया धन्यवाद ज्ञापित
Editor

Related Posts

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026

रतलाम:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई…खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

August 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और खासकर हादसों में हो रही मौतों…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026
Top Trending

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और खासकर हादसों में…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.