Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री ने की घोषणा-एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप,मुख्यमंत्री ने 78 हजार 641 विद्यार्थियों के खातों में 196 करोड़ की लेपटॉप की राशि अंतरित की
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने की घोषणा-एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप,मुख्यमंत्री ने 78 हजार 641 विद्यार्थियों के खातों में 196 करोड़ की लेपटॉप की राशि अंतरित की

EditorBy EditorJuly 20, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री ने की घोषणा-एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप,मुख्यमंत्री ने 78 हजार 641 विद्यार्थियों के खातों में 196 करोड़ की लेपटॉप की राशि अंतरित की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

भोपाल,20जुलाई(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि वे उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उनके सपनों को कभी मरने नहीं देंगे। विद्यार्थी तेजी से आगे बढ़ें, उनका भविष्य सुरक्षित हो, इसके लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अगले साल से सभी टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जाएगी। लैपटॉप देने की योजना एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड में भी लागू होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाल परेड ग्राउंड पर विद्यार्थियों से संवाद में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कक्षा 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित किए। उन्होंने प्रतीक स्वरूप संभाग के टॉपर विद्यार्थियों को चेक प्रदान किए। कार्यक्रम में 78 हजार 641 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के खातों में 196 करोड़ की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरस्वती वंदना के साथ कन्या-पूजन व दीप प्रज्‍ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, अन्य जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

विद्यार्थियों को मजबूरी में बीच में पढ़ाई नहीं छोड़ने देंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन ने शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए ग्राम स्तर तक प्रयास किए हैं। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए उत्कृष्ट शाला भवन, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणवेश, साइकिल आदि के साथ-साथ निरंतर विद्युत आपूर्ति, स्कूल आने-जाने के‍ लिए अच्छी सड़कें और स्तरीय अधोसंरचना उपलब्ध हो, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर अपना भविष्य बेहतर बना सकें और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और स्वर्णिम राष्ट्र के निर्माण में सहयोग दे सकें। विद्यार्थी राज्य की संपदा हैं, वे प्रगति करेंगे तो राज्य प्रगति करेगा, इसलिए राज्य शासन द्वारा विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों की फीस की व्यवस्था भी की गई है। विद्यार्थियों को मजबूरी में पढ़ाई बीच में छोड़ने नहीं देंगे। इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य विशेष अध्ययन के क्षेत्रों में जाने के इच्छुक विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी करें, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना तथा अन्य कार्यक्रमों और योजनाओं से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

विद्यार्थियों के सुझाव आमंत्रित करने के लिए बनाएंगे पोर्टल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों को एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने का सुझाव दिया। उन्होंने उत्साह व सकारात्मकता के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना और खेलकूद-व्यायाम से संबंधित गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है।

सम्मान योजना से विद्यार्थियों में अध्ययन के लिए प्रतियोगी भाव बढ़ा – मंत्री श्री परमार

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आरंभ की गई विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान योजना के परिणाम स्वरूप विद्यार्थी प्रतियोगी भाव से अध्ययन में आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 2009 में शुरू इस योजना से कक्षा 12 के बाद लैपटॉप प्राप्त होने से विद्यार्थियों को उच्चतर अध्ययन में सहायता मिली है।

संभाग के टॉपर विद्यार्थी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कक्षा 12वीं में संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत संभाग के टॉपर विद्यार्थियों में उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर आए शाजापुर मक्सी की खेम गुरुकुल अकादमी के श्री रितिक पटेल, जबलपुर संभाग से छिंदवाड़ा जिले के ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा की मौली नेमा, नर्मदापुरम संभाग से सेंट गुरू प्रसाद अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नारायण शर्मा, भोपाल संभाग के लिए शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सोनाली परमार, शहडोल संभाग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई के अमन कुमार पनिका, ग्वालियर संभाग से भिंड जिले के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति श्रीवास्तव, रीवा संभाग से ड्रीमवैली पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल उचेहरा सतना की निकिता अग्रवाल, सागर संभाग से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतरपुर के हेमंत पटेल और इंदौर संभाग से शासकीय मल्टी मल्हार आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल इंदौर के आकाश पांडे को प्रतीक स्वरूप चेक तथा प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी संभागों तथा जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जैन आचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में सकल जैन श्री संघ ने निकाला आक्रोश जुलूस, दिया ज्ञापन
Next Article रतलाम: लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्डा दिखे तो फोरन इस नंबर पर करें सूचित, सूचना मिलने पर होगी मरम्मत
Editor

Related Posts

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,11 जिलों के कलेक्टर बदले… सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग अपर आयुक्त बनाया

October 14, 2026

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पंचायत सचिव 25 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…प्राइवेट स्कूल का दो साल का प्रॉपर्टी टैक्स करीब 2.20 लाख रुपये से कम करने के बदले मांगी थी रिश्वत

October 9, 2026

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे 28…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.