रतलाम,26अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा भाजपा प्रत्याशी (ग्रामीण) मथुरालाल डामर ने गुरुवार को अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। नामांकन भरने मथुरालाल डामर ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। डामर इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता और धोती में नजर आए। नामांकन रैली सालाखेड़ी फोरलेन स्थित मिडवे होटल के पास से शुरू होकर पुराने कलेक्टर कार्यालय पर समाप्त हुई।
नामांकन रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, पदमा जायसवाल आदि नेताओं ने हिस्सा लिया। नामांकन रैली का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत भी किया गया।
प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने पुराने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण विधानसभा रिटर्निंग अधिकारी त्रिलोचन गौड़ को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
प्रत्याशी डामर ने कहा कि में खुद एक किसान हूं और आज भी खेती करता हूं। मेरा क्षेत्र किसानों का है। जिस तरह ट्रैक्टर से नामांकन दाखिल किया है, उसी तरह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचेगे। उन्होंने कहा कि रतलाम ग्रामीण में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय होगी। किसान भाइयों के लिए भाजपा ने अब तक कार्य किया है। अब जो कार्य अधूरे है उनको पूरा किया जाएगा। सड़क बिजली पानी की मूलभूत सुविधाएं भाजपा शासन में मिलती आ रही है इसे और व्यवस्थित किया जाएगा।
