Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पीएम मोदी ने कहा-आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा 21 वीं सदी का मध्यप्रदेश,विधायक चेतन्य काश्यप एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को थेवा आर्ट से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट किया
रतलाम

रतलाम: पीएम मोदी ने कहा-आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा 21 वीं सदी का मध्यप्रदेश,विधायक चेतन्य काश्यप एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को थेवा आर्ट से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट किया

EditorBy EditorNovember 4, 2023Updated:November 4, 2023No Comments8 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पीएम मोदी ने कहा-आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा 21 वीं सदी का मध्यप्रदेश,विधायक चेतन्य काश्यप एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को थेवा आर्ट से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,4नवम्बर(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा ही है, जिसने एमपी को एग्रीकल्चर में इतना आगे बढ़ाया। यह भाजपा ही है जिसने एमपी को रोड और रेल नेटवर्क में आगे बढ़ाया। यह भाजपा ही है, जिसने एमपी में औद्योगिक विकास किया और इसे आधुनिक शिक्षा का हब बनाया। इसलिए एमपी के लोग भाजपा पर अटूट विश्वास करते हैं। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा 21 वीं सदी का मध्यप्रदेश।

यह बात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रतलाम में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

पीएम ने कहा आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, लेकिन एमपी का भाजपा पर भरोसा तब से है, जब देश में भाजपा को बहुत कम लोग जानते थे। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में लगभग 10 सालों से भाजपा की सरकार है। वह भाजपा सरकार जिसने भारत को विश्व में पांचवें नंबर की आर्थिक शक्ति बना दिया। वह भाजपा सरकार जिसने कोरोना के इतने बड़े संकट में देश को पिछड़ने नहीं दिया। वह भाजपा सरकार जिसके कार्यकाल में देश ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ा। आज भारत के गौरव को नई बुलंदी मिली है, नई पहचान मिली है। इसमें मध्यप्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है और इसलिए ’एमपी के मन में मोदी’  है और ’ मोदी के मन में एमपी’।

भाजपा नेता विनोद करमचंदानी ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

आपका सपना ही मोदी का संकल्प है

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा आपके परिवार के वर्तमान और आपके बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। इसलिए गरीब से गरीब परिवार को समर्थ बनाना भाजपा सरकार का मिशन है। इसीलिए भाजपा की सरकार गरीबों की हर चिंता का समाधान कर रही है, हर जरूरत को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों का बहुत बड़ा सपना होता है अपना घर। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, उसने गरीबों के घर बनाने में दिलचस्पी नहीं ली। लेकिन भाजपा की सरकार ने 10 सालों में 4 करोड़ से ज्यादा घर गरीबों को बनाकर दिए हैं। मध्यप्रदेश में 50 लाख और रतलाम में भी 90000 गरीबों को घर मिले हैं। श्री मोदी ने कहा कि लाखों रुपए के इन घरों की रजिस्ट्री बहनों के नाम पर हुई है और मध्यप्रदेश की हजारों बहनें लखपति बनी हैं। उनके नाम पर पहली बार कोई संपत्ति हुई है। श्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद शहरों में रहने वाले मध्यम वर्ग के बारे में किसी ने नहीं सोचा। लेकिन इस वर्ग के घर के सपने को पूरा करने के लिए भी केंद्र सरकार गंभीरता से काम कर रही है। जिन परिवारों की आय 18 लाख रुपये तक है, उन्हें घर खरीदने पर ब्याज में छूट की योजना लाई जा रही है।

पांच साल के लिए बढ़ेगी गरीब कल्याण अन्न योजना

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा ही है, जिसने कोरोना संकट में भी गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना बनाई। भूख क्या होती है यह गरीबी से निकला व्यक्ति ही महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी माता-पिता को अपने बच्चे को भूख से तड़पता न देखें, मोदी इसकी गारंटी बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत देश में पिछले 3 सालों से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने के बाद इस योजना का समय पूरा हो रहा है। देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त  राशन देने वाली यह योजना दिसंबर में पूरी हो जाएगी। लेकिन मोदी का निश्चय है, आने वाले 5 साल के लिए इसको और बढ़ाया जाएगा, ताकि अगले पांच सालों तक मेरे 80 करोड़ मेरे देशवासियों का चूल्हा जलता रहे। गरीबों को राशन मुफ्त में मिलता रहेगा और उससे जो पैसे बचेंगे वो जीवन की अन्य जरूरतों पर खर्च किए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण बना भाजपा की पहचान

श्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकारों की हर योजना के मूल में माता, बहन और बेटियां हैं। शौचालय के अभाव में, गैस कनेक्शन के अभाव में, बिजली और पानी के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी इन्हें ही होती है। उज्ज्वला योजना के कारण दलित, आदिवासी और पिछड़े परिवारों की करोड़ों बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले रक्षाबंधन पर उज्जवला की लाभार्थी बहनों के लिए गैस सिलेंडर 500 रुपये सस्ता किया गया है। बहनों को पानी के लिए घर से दूर न जाना पड़े इसका बीड़ा भी आपके इस भाई ने उठाया है। हर घर नल  अभियान के तहत पानी पहुंचाया जा रहा है। बहनों के जनधन खाते खोले गए और इस खाते के माध्यम से ही बहनों-बेटियों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। गर्भवती माताओं को अच्छा पोषण मिले, इसके लिए भी मातृवंदना योजना चलाई जा रही है और प्रदेश की लाखों बहनों को 1600 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि माता-बहनों के सशक्तिकरण की सच्ची कोशिश भाजपा सरकार की पहचान बन गई है और भाजपा ने महिलाओं को दी गई अपनी एक-एक गारंटी पूरी की है। महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33% आरक्षण की बात कांग्रेस बरसों तक लटकाती रही। हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की इस मांग को पूरा किया है।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा 21 वीं सदी का मध्यप्रदेश

श्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकल उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए एक जिला एक उत्पाद के तहत रतलामी सेव को चुना गया है। यहां नमकीन क्लस्टर स्थापित किया गया है, जिससे छोटे-छोटे उद्योगों को बल मिलेगा। नए टेक्सटाइल पार्क से भी अनेक रोजगार मिलेंगे। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा के शासन में 21वीं सदी का मध्यप्रदेश अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा है। रतलाम से कभी आठ लेन का एक्सप्रेस वे गुजरेगा,  पुरानी पीढ़ी ने यह सोचा भी नहीं होगा, लेकिन आज यह सच्चाई बन चुका है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की वजह से यह एक क्षेत्र कोटा और सूरत जैसे शहरों से भी कनेक्ट हो गया है। अब यहां उद्योगों के लिए नया कॉरिडोर बनने जा रहा है, जिससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

किसानों की चिंता करती है भाजपा

श्री मोदी ने कहा कि हम किसानों के हर छोटे-बड़े खर्चों की चिंता कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश भर के किसानों को 260000 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं। हाल ही में गेहूं,  चना और दूसरी फसलों के एमएसपी में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है, जिसका लाभ मध्यप्रदेश के किसानों को भी होगा। किसानों को महंगा यूरिया,  महंगी खाद ना खरीदना पड़े,  इसके लिए भी भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है।  विदेश में यूरिया की जो बोरी ₹3000 की है,  वही बोरी भारत के किसानों को ₹300 से भी कम मिलती है। इस पर भाजपा सरकार लाखों करोड़ खर्च कर रही है।

सीटों तक सीमित न रहे विजय, हर बूथ पर खिले कमल

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि रतलाम में जितनी भीड़, लोगों का उत्साह मैं देख रहा हूं, वह भाजपा की प्रचंड विजय का उद्घोष है। मैं अभी छत्तीसगढ़ से आ रहा हूं और आप मेरे शब्द लिख लें, वहां भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। लेकिन भाजपा की यह विजय सिर्फ सीटों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शत प्रतिशत बूथों पर कमल खिलना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आप सब इतनी बड़ी संख्या में आए और मुझे आपके दर्शन करने का लाभ मिला। लेकिन आप मेरा एक और काम करें, वो चुनावी नहीं है। यहां से आप घर-घर जाइये और हर घर में जाकर कहिए कि मोदी जी ने आपको प्रणाम कहा है। हर परिवार में जब मेरा प्रणाम पहुंचेगा, तो उस घर के बुजुर्ग माता-पिता जो आशीर्वाद देंगे, उससे मेरे काम करने की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

भाजपा ने जितना विकास किया, क्या कांग्रेस ने कभी किया था ? – शिवराजसिंह चौहान

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्थान सारी दुनिया में बढ़ा है। उनका नेतृत्व पाकर हम सचमुच धन्य हैं। श्री चौहान ने कहा कि मोदी जी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश के विकास में और जनता के कल्याण में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते सालों में हमने बेहतर सरकार चलाने की कोशिश की है। आप ही बताएं, हमारी सरकार ने विकास के जितने काम किए हैं, क्या कभी कांग्रेस ने किए थे?गरीबों के, बहन-बेटियों के कल्याण के लिए जितनी योजनाएं भाजपा की सरकार ने बनाई हैं, क्या कभी कांग्रेस की सरकार ने बनाई थी? बीते सालों में जिस तरह से हमने प्रदेश में सरकार चलाई, क्या कभी कांग्रेस ने चलाई थी? अगर आप इसे मानते हैं, तो इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलना चाहिए और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनना चाहिए। श्री चौहान ने कहा कि इसके लिए आप भाजपा के सभी उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें, मामा को आशीर्वाद दें और मोदी जी का साथ दें।

सभा को सांसद गुमान सिंह डामर, अनिल फिरोजिया, सुधीर गुप्ता ने भी संबोधित किया। सभा में विधायक चेतन्य काश्यप एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को थेवा आर्ट से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सभा का आयोजन रतलाम जिले से शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर, सैलाना प्रत्याशी संगीता चारेल, जावरा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, आलोट प्रत्याशी डॉ. चिन्तामणि मालवीय, उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा प्रत्याशी बहादूरसिंह चौहान, नागदा-खाचरौद विधानसभा प्रत्याशी डॉ. तेजबहादूर सिंह चौहान, बड़नगर प्रत्याशी जितेन्द्र पण्ड्या एवं धार जिले के बदनावर विधानसभा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के समर्थन में किया गया था। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा भी मंचासीन रहे। संचालन प्रदेश के वरिष्ठ नेता बंशीलाल गुर्जर द्वारा किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क लगातार जारी, कल 5 नवंबर को रतलाम आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री
Next Article रतलाम: राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रदेश के 27 जिलों की टीम ले रही भाग
Editor

Related Posts

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Top Trending

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.