रतलाम, 24जुलाई(खबरबाबा.काम)। शहर के बहुचर्चित कपिल हत्याकाण्ड के छ: मुख्य आरोपियों को आज जिला न्यायालय में आजीवन कारावास और दस -दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई,वहीं एक अभियुक्त को पांच वर्ष की सजा दी गई। प्रकरण के एक अभियुक्त को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया।
जिला न्यायालय के चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश तरुण सिंह ने दोपहर तीन बजे विशेष लोक अभियोजक प्रकाश राव पंवार और बचाव पक्ष के सभी अभिभाषकों को सजा के प्रश्न पर सुनने के लिए बुलाया और अभिभाषकों के तर्क सुनने के बाद अभियुक्तों के लिए सजा का एलान किया। विद्वान न्यायाधीश तरुण सिंह ने प्रकरण के मुख्य अभियुक्त हैदर ,रिजवान ,मुसैफ ,नासिर उर्फ निसार ,जाहिद और याहया को कपिल राठौड और उसके कर्मचारी पुखराज की हत्या के लिए भादवि की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और दस दस हजार रु.अर्थदण्ड की सजा सुनाई। इसके साथ ही कपिल के छोटे भाई विक्रम पर जानलेवा हमला करने के मामले में धारा 307 के अन्तर्गत दस दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। प्रकरण के एक अन्य अभियुक्त मूसा को पांच वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रु. अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। इस प्रकरण के एक अन्य अभियुक्त सैफूल्ला को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किया गया।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
