रतलाम,10नवम्बर(खबरबाबा.काम)। ग्राहकों के लोन के रुपए कंपनी में जमा नहीं करने और ग्राहकों के नाम से फर्जी खाते खोलकर धोखाधड़ी करने वाले 5 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 मे आरोपी मोहम्मद सरफराज निवासी नागदा व अन्य के विरुद्ध आवेदक तुषार पिता रमेश परदेशी नि.मुथुट फाईनेन्स लिमिटेड कम्पनी कसारा बाजार रतलाम ने एक शिकायती आवेदन दिया था। आरोपी मुथुट फाईनेन्स लिमिटेड कसारा बाजार रतलाम मे पदस्थ होकर ग्राहको के लोन के रुपये जमा नही करने तथा फर्जी खाते ग्राहको के नाम से खोलकर लोन के रुपये निकालना एवं ग्राहको के बिना जानकारी के लोन राशि बढ़ाने, दस्तावेजो की कुटरचना आदि धोखाधड़ी कर गबन किया है। आवेदन जांच पर से अनावेदकगणो को विरुद्ध थाने पर धारा 120बी 420,406,409,467,468,471,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा व्दारा फरार आरोपियों की पतारशी, एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं सीएसपी रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक के नेतृत्व में थाना माणकचौक एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद शरीफ निवासी नागदा जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया । अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
इनकी रही सरहानीय भूमिका
निरीक्षक प्रिति कटारे,उनि. प्रविण वास्कले, कार्य.प्रआर. नारायणसिह, जादोन, कार्य.प्र.आर दिलीप सिह रावत व आर.संजय सोनावा थाना माणकचौक रतलाम एवं सायबर सेल से हिम्मत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
