रतलाम,10नवम्बर(खबरबाबा.काम)। पति-पत्नी ने पहले एक महिला से जान पहचान कर उसका विश्वास जीत लिया और फिर उसके 11 दिन की बेटे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए बालिका को बरामद कर लिया है और आरोपी पति-पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 08 नवम्बर को फरियादिया रूबी पति रेन कुमार जाटव उम्र 32 साल निवासी शीतला माता मंदिर के पास , हाथीखाना रतलाम अपने स्टेशन रोड थाने में अपनी बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार 27 अक्टूबर को उसने एक लड़के को शासकीय अस्पताल मे जन्म दिया था।उस समय अस्पताल मे एक अनजान महिला द्वारा फरियादिया से जान पहचान कर विश्वास जीत लिया। अनजान महिला द्वारा फरियादी को विश्वास में लेकर 06 नवम्बर को शाम करीब 07.30 बजे फरियादिया के नवजात बच्चे को जिसकी उम्र महज 11 दिन थी , दवाई दिलाने के बहाने से घर से अपहृत कर अपने साथ लेकर गायब हो गई थी । फरियादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के विरुद्ध थाना स्टेशन रोड पर धारा 363 का प्रकरण दर्ज किया गया ।
पुलिस ने बच्चे को किया बरामद
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृत नवजात बालक उम्र 11 दिन की दस्तयाबी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा एवं सीएसपी अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम के नेतृत्व मे थाना स्टेशन रोड व सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया ।
विवेचना के दौराने तथ्य आए कि घटना दिनांक से पूर्व थाना स्टेशन रोड चिता 05 के आरक्षक अभिषेक जोशी एवं नंदकिशोर मालवीय द्वारा एक संदिग्ध महिला जो स्टेशन व अस्पताल क्षेत्र मे कुछ समय से घूम रही थी से पूछताछ की गई थी।जिसके द्वारा संतोषप्रद जवाब नही देने पर आरक्षको द्वारा थाना स्टेशन रोड पर सूचना दी गई थी। थाना प्रभारी के निर्देश पर महिला प्रधान आरक्षक कमरुनिशा द्वारा मौके पर पहुँच कर विस्तृत पूछताछ कर महिला को जाने दिया था । घटना के बाद से संदेह होने पर फरियादिया को उक्त संदेही महिला का फोटो दिखाने पर फरियादिया द्वारा संदेही महिला की पहचान की गई । टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य व अन्य मुखबीर तंत्र की सहायता से उनि देवीलाल पाटीदार व टीम द्वारा अपहृत नवजात को 36 घंटे के भीतर दस्तयाब किया तथा आरोपी महिला रेखा उर्फ चन्दा भाभर व उसके साथी पति कालू यादव को गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार आरोपी
1. चन्दा उर्फ रेखा भाभर पति कालू यादव उम्र 35 साल निवासी एकता कालोनी,नीमच
2. कालू पिता रमेश यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम अल्हड़ थाना मनासा जिला नीमच
इनकी रही विशेष भूमिका
उक्त अज्ञात महिला आरोपी की पहचान में आरक्षक अभिषेक जोशी एवं आरक्षक नंदकिशोर मालवीय द्वारा की गई पूर्व कार्यवाही की विशेष भूमिका रही। आरक्षक अभिषेक जोशी एवम् नंदकिशोर मालवीय को पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक बी आर वर्मा थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उप निरी. आशीष पाल , उप निरी. देवीलाल पाटीदार , उप निरी. शरीफ खान , प्रधान आरक्षक क्र निलेश पाठक , महिला प्रधान आरक्षक कमरुनिशा , आरक्षक पवन मेहता, महिला आर सरिता, प्र आरक्षक आदित्य गौर, सायबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक राहुल पाटीदार, आरक्षक तुषार सिसोदिया व आरक्षक लखन सायबर सेल नीमच आदि का सरहनीय योगदान रहा।
