Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : कल खत्म होगा इंतजार, पता चलेगा किसकी बनेगी सरकार, मतगणना के लिए सभी प्रबंध हुए पूर्ण ,शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पांच कक्षों में होगी मतगणना
रतलाम

रतलाम : कल खत्म होगा इंतजार, पता चलेगा किसकी बनेगी सरकार, मतगणना के लिए सभी प्रबंध हुए पूर्ण ,शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पांच कक्षों में होगी मतगणना

EditorBy EditorDecember 2, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : कल खत्म होगा इंतजार, पता चलेगा किसकी बनेगी सरकार, मतगणना के लिए सभी प्रबंध हुए पूर्ण ,शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पांच कक्षों में होगी मतगणना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 02 दिसंबर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना का कार्य 3 दिसम्बर को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम पर होगा। मतगणना स्थल पर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना कक्ष का निर्धारण किया जाकर मतगणना टेबलों की व्यवस्था हो चुकी है।


मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रुम से सबसे पहले कडी सुरक्षा के बीच प्रातः 7.00 बजे अभ्यर्थी, अभिकर्ता, प्रेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी की मौजूदगी में ईवीएम को निकाला जाएगा, फिर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रवार कक्षों में प्रातः 8.30 बजे से ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती होगी। इसके पहले प्रातः 8.00 बजे पोस्टल बेलेट, 80 प्लस, ईटीपीबीएस तथा दिव्यांग मतदाताओं को वोटों की गिनती होगी।

 

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना परिचय पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी के अलावा सीसी टीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मतगणना में लगभग 350 अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन ने मतगणना दिवस 3 दिसम्बर को दृष्टिगत रखते हुए शुष्क दिवस घोषित किया हुआ है। मतगणना के लिए प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। मीडिया की सुविधा के लिए मतगणना स्थल पर मीडिया सेन्टर भी बनाया गया है।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने बताया कि रतलाम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः 219 रतलाम ग्रामीण (अजजा), 220 रतलाम शहर, 221 सैलाना (अजजा), 222 जावरा तथा 223 आलोट (अजा)  के लिए मतगणना स्थल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चुकी है। मतगणना परिसर में मोबाइल, व्यसन सामग्री लेकर नहीं जाने की अपील की गई है। मतगणना स्थल पर प्रवेश के पूर्व पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय जांच पडताल की जाएगी।

मतगणना प्रातः 8.00 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरु होगी। 8.30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारम्भ होगी। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के मतों की गणना शुरू करने के लिए डाक मतपत्रों की गणना खत्म होने का इंतजार नहीं किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम के मतों की गणना का काम डाक मतपत्रों की गणना शुरु होने के आधा घंटे बाद प्रारम्भ किया जा सकेगा। डाक मतपत्रों की गणना के लिए एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा एक गणना पर्यवेक्षक और माइक्रो आब्जर्वर को नियुक्त किया गया है। प्रत्येक मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इस तरह होगी चक्रवार गणना

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण की मतगणना का कार्य कक्ष क्र. 6 में होगा। मतगणना के 18 चक्र होंगे। 220 रतलाम सिटी मतगणना का कार्य कक्ष क्र 9 में होगा। मतगणना के 19 चक्र होंगे। 221 सैलाना (अजजा) मतगणना का कार्य कक्ष क्र. 8 में होगा। मतगणना के 19 चक्र होंगे। 222 जावरा मतगणना का कार्य कक्ष क्र. 5 में होगा। मतगणना के 20 चक्र होंगे तथा 223 आलोट (अजा) मतगणना का कार्य कक्ष क्र. 7 में होगा। मतगणना के 19 चक्र होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित मतगणना कक्षों में 14-14 टेबले स्थापित की गई है। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणनाकर्मी, एक सहायक एवं एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उक्त कक्ष में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के मार्गदर्शन में उक्त गणक गणना कार्य करेंगे। मतगणना कक्ष में चक्रवार अभ्यर्थियों को प्राप्त आवंटन की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए चार्ट लगाया गया है जिस पर चक्रवार प्राप्त मतों की जानकारी प्रदर्शित की जाती रहेगी।

मीडिया सेन्टर

मतगणना स्थल पर मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया सेन्टर स्थापित किया गया है। मीडिया सेन्टर तक मीडियाकर्मियों के मोबाइल प्रतिबंधित नहीं होंगे, इसके पश्चात् सभी मीडियाकर्मियों एवं अन्य के मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक डिवाईस प्रतिबंधित रहेंगे। मीडिया साथियों के लिए मतगणना कक्ष तक ले जाने के लिए जिला जनसम्पर्क विभाग द्वारा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक चक्र की जानकारी उद्घोषणा द्वारा दी जाएगी।

अभ्यर्थी को सुरक्षा गार्ड के साथ गणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसे केन्द्र अथवा राज्य सरकारों से सुरक्षा प्राप्त है, उम्मीदवारों का गणना एजेंट नहीं बन सकेगा। आयोग के मुताबिक किसी भी चुनाव लड़ रहे किसी भी उम्मीदवार को उसके सुरक्षा गार्ड अथवा सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के साथ मतगणना केन्द्र में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा। आयोग के अनुसार सुरक्षा गार्ड प्राप्त उम्मीदवार से मतगणना केन्द्र में प्रवेश के लिए अपनी मर्जी से सुरक्षा को समर्पण करने का सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद ही मतगणना केन्द्र में प्रवेश करने दिया जायेगा। रिटर्निंग ऑफिसर को यह शक्ति दी गई है कि मतगणना हॉल में प्रवेश के पूर्व मतगणना एजेन्ट की जाँच कर सके। मतगणना एजेन्ट एक बार मतगणना हॉल में प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं जा सकेंगे। गणना केन्द्रों में मतदान एजेन्ट को मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

गणना कक्ष पर रखी जायेगी कैमरों से नजर

विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना कार्य में अधिकतम पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतगणना के दौरान की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर वीडियो कैमरों से निगाह रखी जायेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना में प्रयुक्त प्रत्येक कक्ष में चार-चार कैमरे लगाये गए हैं। इन्हें गणना कक्ष के हर कोने पर फिक्स किया गया है। आयोग के मुताबिक ईव्हीएम मशीनों को स्ट्रॉग रूम से मतगणना कक्ष तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कारीडोर पर भी वीडियो कैमरे लगाये गए हैं। कैमरों को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है जिससे कि स्ट्रॉग रूम से गणना कक्षों तक की हर गतिविधियों को रिकार्ड किया जा सकेगा।

मतगणना केन्द्र तथा गणना कक्ष के भीतर और बाहर यहां तक की गणना केन्द्र के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा पासधारी व्यक्तियों की सुरक्षा जांच पर भी कैमरे से निगाह रखी जायेगी। निर्वाचन आयोग ने चक्रवार गणना परिणाम के टेबुलाइजेशन और परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया की भी वीडियो रिकार्डिंग करने के निर्देश दिये हैं। मतगणना स्थल के समीप वाहनों का आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया जा चुका है। मतगणना स्थल पर आने वाले कर्मियों,  अभ्यर्थियों, एजेंटों के वाहनों के लिए मतगणना स्थल के समीप पार्किंग स्थलों का निर्धारण भी किया गया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी प्री प्राइमरी का एनुअल स्पोर्ट डे सम्पन्न
Next Article रतलाम: मतगणना का हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए, खबरबाबा.काम के पेज को करते रहे रिफ्रेश
Editor

Related Posts

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Top Trending

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.