रतलाम(खबरबाबा.काम)।देश लगातार प्रगति कर रहा है । विगत तीन – चार वर्षों में देश की यह प्रगति काफी तेज हुई है , देश आर्थिक , तकनिकी सहित हर क्षेत्र में तेजी से सक्षम हुआ है । खास कर युवाओं का विश्वास बड़ा है , उन्हें देश में संभावनाये और भविष्य के अवसर मिल रहे हैं । हमारी तकनीकी भी बड़ी है , आतंकवाद को हमने जवाब दिया है । उक्त बात स्वतंत्रता दिवस पर ” खबर बाबा . कॉम ” के दफ्तर में बात करते हुए राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने कही । एक सवाल के जबाव् में श्री कोठारी ने कहा की चायना की नीतियों का हमेशा से भाजपा ने विरोध किया है , कांग्रेस ने समझौते कर लिए थे , चायना तेजी से भारत के उधोगों को चौपट कर आर्थिक रूप से कमज़ोर कर रहा था , चायना का विरोध हर एक भारतवासी को करना चाहिए । अभी जिस तरह से चायना का विरोध कर स्वदेशी पर जोर दिया जा रहा है , उस जागरूकता से चायना भी घबराने लगा है , लेकिन अभी भारत और चायना के बीच युद्ध जैसे हालात नही है । चायना की आर्थिक गुलामी के मंसूबे कभी पूरे नही होने देंगे । श्री कोठारी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनी है । स्थानीय मुद्दे पर नेता और प्रशासन के बीच जब समन्वय की बात हुई तो श्री कोठारी ने कहा दोनों को एक दूसरे को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए , इसके लिये प्रतिष्ठा बनाना बहुत जरूरी है । श्री कोठारी ने खबर बाबा डॉट कॉम के दफ्तर में आधुनिक तकनीक से खबरों के प्रसारण व्यवस्था को भी देखा और खबर बाबा टीम को बधाई देते हुए जनता पर खबरों के माध्यम से विश्वास और मदद करने की अपेक्षा जतायी जिससे सही न्याय मिल सके । उन्होंने जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी ।
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
