Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जानिए महापौर प्रहलाद पटेल ने क्यों कहा चुनाव हो गए,अब थोड़ी बुराई लेना पड़ेगी…..कार्यकर्ताओं को किया दंडवत प्रणाम
रतलाम

रतलाम: जानिए महापौर प्रहलाद पटेल ने क्यों कहा चुनाव हो गए,अब थोड़ी बुराई लेना पड़ेगी…..कार्यकर्ताओं को किया दंडवत प्रणाम

EditorBy EditorDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जानिए महापौर प्रहलाद पटेल ने क्यों कहा चुनाव हो गए,अब थोड़ी बुराई लेना पड़ेगी…..कार्यकर्ताओं को किया दंडवत प्रणाम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,10दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। नगर निगम प्रशासन शहर में स्थाई- अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम चालू कर सकता है। इस बात के संकेत रविवार शाम को महापौर प्रहलाद पटेल ने एक कार्यक्रम में दिए।

रविवार शाम को कस्तुरबा नगर वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा द्वारा वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल थे।

सड़कों पर अतिक्रमण और गलत पार्किग से महापौर नाराज

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने शहर में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया और आगामी प्रस्तावित विकास कार्य के बारे में भी जानकारी दी। वही महापौर श्री पटेल अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के मूड में नजर आए।

उन्होंने कहा कि अभी मैं बाजार क्षेत्र से आ रहा हूं। बाजार में नई और चौड़ी बनी सड़कों पर भी यह हालत है कि पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। कहीं-कहीं तो एक तरफ कारों की पार्किंग ने जगह ही नहीं छोड़ी है। महापौर ने कहा कि मैंने इसकी वीडियो भी बनाई है। कल मैं रतलाम एसपी से मिलेगा और पूछूंगा कि उनकी पुलिस क्या कर रही है?

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुझे लगता है कि चुनाव निपट गए हैं अब थोड़ी बुराई लेना ही पड़ेगी। उनका इशारा अतिक्रमण हटाओ मुहिम की तरफ था। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूछा कि यदि 20 पर्सेंट लोग नाराज होते हैं और उसके बदले 80 पर्सेंट लोग खुश होते हैं, तो कार्रवाई करना चाहिए या नहीं?

कार्यकर्ताओं को किया दंडवत प्रणाम

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सबसे पहले महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने और शहर में विधायक चेतन्य काश्यप को एक बार फिर से प्रचंड मतों से जीत दिलाने पर कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि यह जीत बरसो तक याद रखी जाएगी।

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा ने की। उन्होंने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए शहर और प्रदेश की जीत के लिए बधाई दी। श्रीमती शर्मा ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में शहर में चौमुखी विकास हो रहा है। विकास की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी।

श्रीमती शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं से इसी तरह कार्य करते हुए प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मयुर पुरोहित भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने भी सम्मेलन को संबोधित किया। आभार प्रदर्शन भाजपा कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा. के 88 वे जन्मोत्सव निमित अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद एवं परिषद परिवार द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
Next Article रतलाम: पुलिस के बजाय चोरों की रोज हो रही गश्त… आज फिर तीन दुकानों को बदमाशों ने बनाया निशाना
Editor

Related Posts

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Top Trending

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.