रतलाम(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रतलाम से पांच किमी. दुर स्थित करमदी तीर्थ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रध्दालु पहुंचे। इस दिन तीर्थ पर बने सिध्दाचल पर्वत की प्रतिकृति की परिक्रमा और दर्शन का विशेष महत्व है।
जानकारी के अनुसार कार्तिक पूनम पर करमदी स्थित जैन मंदिर पर प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन और मेला लगता है। तीर्थ पर सिध्दाचल पवर्त की प्रतिकृति बनी हुई है। कार्तिक पूनम के दिन इस तीर्थ की परिक्रमा का विशेष महत्व है, इसीलिए करमदी तीर्थ पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने पहुंचकर दर्शन का लाभ लिया। शुक्रवार सुबह पांच बजे से ही श्रध्दालुओं का मंदिर जाने का सिलसिला शुरु हो गया था। तीर्थ की पैदल यात्रा का विशेष महत्व होने के कारण कई लोग परिवार सहित पैदल ही करमदी तीर्थ पहुंचे, तो कई वाहन से तीर्थ स्थल पर गए। यह सिलसिला शाम तक चलेगा। कार्तिक पूनम को करमदी तीर्थ मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों को आयोजन भी किया गया था। यहां आने वाले श्रध्दालुओं ने भाता और स्वामीवात्सल्य के आयोजन का भी लाभ लिया।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
