Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह
रतलाम

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

EditorBy EditorOctober 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं प्रेरणादायी ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अकादमिक मार्गदर्शन, तकनीकी चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का एक बेहतरीन मेल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय वाते के मुख्य उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कंप्यूटर एवं आईटी क्षेत्र में हो रहे तीव्र और व्यापक विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आज विश्व की जितनी बड़ी आईटी इंडस्ट्रीज और तकनीकी संस्थान हैं, उनमें ज्यादातर में भारतीय ही उच्च पदों पर आसीन हैं और अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर विदेशों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।”
डॉ. वाते ने छात्र-छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी एक ऐसा गतिशील क्षेत्र है जहाँ नित-नया सीखना जरूरी है। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपने तकनीकी ज्ञान को सेवा भावना, राष्ट्रहित और समाज के कल्याण से जोड़ने तथा नवीन अनुसंधानों (Innovations) की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका सारस्वत ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य तय करने और बड़े सपने देखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बड़े सपने और स्पष्ट दृष्टिकोण ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं, बशर्ते विद्यार्थी उन्हें पूरा करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा और ईमानदारी से निरंतर प्रयत्नशील रहें। उन्होंने युवाओं में सकारात्मक सोच, संवाद कौशल और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. आयुषी सोनी, शासकीय पीएम श्री कॉलेज, रतलाम ने कॉलेज जीवन में अनुशासन व निरंतर परिश्रम के महत्व पर जोर देते हुए अकादमिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
आयोजन के दौरान कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज की विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत, समस्त प्राध्यापकगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन प्रो. आंचल नागल ने किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासक प्रो. दिनेश राजपुरोहित ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त
Editor

Related Posts

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026

रतलाम: कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 880 पौधे, कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा…शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दी दबिश, 280.65 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.