Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 28, 2026

लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

October 28, 2026

रतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत
मध्यप्रदेश

लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

EditorBy EditorOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
इंदौर, 28 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। नगर निगम में पानी के टैंकर का बकाया बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने एसपी डॉ राजेश सहाय के निर्देशन में बुधवार को कार्रवाई करते हुए नगर निगम के उपयंत्री हर्ष गहलोत को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। आरोप है कि उपयंत्री ने टैंकर के तीन माह के बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए आवश्यक लॉग बुक सत्यापन के बदले 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। मामले में कार्रवाई जारी है।

तीन माह के बिल का भुगतान अटका था

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सोहेल पटेल निवासी नायता मुंडला, इंदौर ने नगर निगम में अपना पानी का टैंकर अटैच कराया था। टैंकर के तीन माह के बिल की कुल 1 लाख 12 हजार 500 रुपये की राशि का भुगतान होना शेष था। इस राशि का भुगतान कराने के लिए लॉग बुक का सत्यापन होना था।
आरोप है कि नगर निगम के जोन क्रमांक 13 में पदस्थ उपयंत्री हर्ष गहलोत ने लॉग बुक सत्यापन के बदले शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।
बुधवार, 28 अक्टूबर को टीम ने हर्ष गहलोत को चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने शिकायतकर्ता सोहेल पटेल से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम मौके पर मौजूद रही और आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
यह कार्रवाई लोकायुक्त संगठन के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी, विजय सैलार, विवेक मिश्रा तथा आरक्षक मनीष माथुर और पवन पटोरिया शामिल रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित
Next Article Next Post
Editor

Related Posts

लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – बिजली कंपनी का लाइन परिचालक 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप..स्थायी बिजली कनेक्शन करने के एवज में मांगी रिश्वत

October 23, 2026

रतलाम: नकली सोना देकर इंदौर के व्यापारी से 40 लाख की ठगी, रतलाम में गिरफ्तार आरोपी ने कबूली वारदात. असली बताकर दिए थे नकली लॉकेट

October 23, 2026

लोकायुक्त ने किया ट्रैप – निलबंन अवधि का वेतन निकालने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ाया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई…

October 22, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 28, 2026

 

लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

October 28, 2026

रतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित

October 28, 2026
Top Trending

By EditorOctober 28, 2026

 

लोकायुक्त की एक और कार्रवाई – नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप…पानी के टैंकर का 1.12 लाख रुपये का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

By EditorOctober 28, 2026

इंदौर, 28 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। नगर निगम में पानी के टैंकर का बकाया…

रतलाम: चौमुखीपुल ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश, असली सोने-चांदी की दुकान समझकर घुसे थे आरोपी, जीजा-साले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार… बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल निलंबित

By EditorOctober 28, 2026

रतलाम, 28 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के प्रमुख सराफा बाजार चौमुखीपुल स्थित भंडारी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.