Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाजना बस स्टैंड से गौशाला रोड चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की वर्तमान योजना पर पुर्नविचार की मांग, वैकल्पिक मार्ग का सुझाव लेकर मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले क्षेत्रवासी

November 15, 2026

रतलाम: जरुरी खबर -अल्प वर्षा और तेजी से घटते जलस्तर के बीच शहर में पानी की कटौती की तैयारी,कई इलाकों में 10 मिनट कम मिलेगा पानी, बर्बादी करने पर 500 रुपए जुर्माना

November 15, 2026

रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जरुरी खबर -अल्प वर्षा और तेजी से घटते जलस्तर के बीच शहर में पानी की कटौती की तैयारी,कई इलाकों में 10 मिनट कम मिलेगा पानी, बर्बादी करने पर 500 रुपए जुर्माना
रतलाम

रतलाम: जरुरी खबर -अल्प वर्षा और तेजी से घटते जलस्तर के बीच शहर में पानी की कटौती की तैयारी,कई इलाकों में 10 मिनट कम मिलेगा पानी, बर्बादी करने पर 500 रुपए जुर्माना

EditorBy EditorNovember 15, 2026Updated:November 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जरुरी खबर -अल्प वर्षा और तेजी से घटते जलस्तर के बीच शहर में पानी की कटौती की तैयारी,कई इलाकों में 10 मिनट कम मिलेगा पानी, बर्बादी करने पर 500 रुपए जुर्माना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 15 नवम्बर (खबरबाबा.कॉम)। अल्प वर्षा और धोलावाड़ डेम में लगातार घटते जलस्तर के बीच रतलाम में आगामी दिनों में पेयजल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए नगर निगम के जलप्रदाय विभाग ने अब जागते हुए पानी बचाने की कवायद शुरू कर दी है। शहर में अब पेयजल का अपव्यय या दुरुपयोग करने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, जल संकट को देखते हुए शहर के कई क्षेत्रों में होने वाली पेयजल सप्लाई के समय में भी कटौती करने का निर्णय लिया गया है।

धोलावाड़ डेम में सिर्फ 39.84 प्रतिशत पानी शेष

जिले में इस वर्ष अल्प वर्षा हुई है। अब तक लगभग 389 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, शहर के प्रमुख जलस्रोत धोलावाड़ डेम में वर्तमान में केवल 39.84 प्रतिशत पानी ही शेष है। डेम का जलस्तर भी घटकर 388.70 मीटर पर पहुंच गया है। आगामी दिनों में पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़ ने ली।

कई क्षेत्रों में 10 मिनट कम होगी पानी की सप्लाई

बैठक में निर्णय लिया गया कि पेयजल की बचत के लिए शहर के उन क्षेत्रों में जलप्रदाय का समय 10 मिनट कम किया जाएगा, जहां वर्तमान में एक दिन छोड़कर 45 मिनट पानी दिया जा रहा है।
इसमें पोलोग्राउंड, गंगासागर, गौशाला, गांधी नगर, शांतिनगर, ग्लोबस सहित अन्य टंकियों से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अब निर्धारित समय से 10 मिनट कम पेयजल सप्लाई की जाएगी।
वहीं, कस्तूरबा नगर टंकी से प्रतिदिन होने वाली पेयजल सप्लाई के समय में भी 20 मिनट की कटौती की जाएगी।

पानी का दुरुपयोग किया तो लगेगा 500 रुपए जुर्माना

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शहर में पेयजल का अपव्यय और दुरुपयोग करने वाले नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग का उद्देश्य सीमित जल उपलब्धता के बीच पेयजल का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना और आगामी दिनों में संभावित संकट से निपटना है।
बैठक में उपयंत्री भैयालाल चौधरी, अनुपम मिश्रा, दिलीप सूर्यवंशी, नीरज यादव, मोहनलाल सहित जलप्रदाय विभाग के समस्त वाल्वमेन उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…
Next Article रतलाम: बाजना बस स्टैंड से गौशाला रोड चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की वर्तमान योजना पर पुर्नविचार की मांग, वैकल्पिक मार्ग का सुझाव लेकर मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले क्षेत्रवासी
Editor

Related Posts

रतलाम: बाजना बस स्टैंड से गौशाला रोड चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की वर्तमान योजना पर पुर्नविचार की मांग, वैकल्पिक मार्ग का सुझाव लेकर मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले क्षेत्रवासी

November 15, 2026

रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…

November 14, 2026

रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न…छह वर्गों में प्रतिभाओं का सम्मान

November 14, 2026

रतलाम: खेत के पीछे उगा रखे थे गांजे के 28 पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…18 किलो 670 ग्राम गांजा जब्त, बीज कहां से लाया, पुलिस कर रही पूछताछ

November 14, 2026

November 14, 2026

November 14, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाजना बस स्टैंड से गौशाला रोड चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की वर्तमान योजना पर पुर्नविचार की मांग, वैकल्पिक मार्ग का सुझाव लेकर मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले क्षेत्रवासी

By EditorNovember 15, 2026

रतलाम,15नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। बाजना बस स्टैंड से गौशाला रोड चौराहे तक प्रस्तावित इनर रिंग रोड के…

रतलाम: जरुरी खबर -अल्प वर्षा और तेजी से घटते जलस्तर के बीच शहर में पानी की कटौती की तैयारी,कई इलाकों में 10 मिनट कम मिलेगा पानी, बर्बादी करने पर 500 रुपए जुर्माना

November 15, 2026

रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…

November 14, 2026
Top Trending

रतलाम: बाजना बस स्टैंड से गौशाला रोड चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की वर्तमान योजना पर पुर्नविचार की मांग, वैकल्पिक मार्ग का सुझाव लेकर मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले क्षेत्रवासी

By EditorNovember 15, 2026

रतलाम,15नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। बाजना बस स्टैंड से गौशाला रोड चौराहे तक प्रस्तावित इनर…

रतलाम: जरुरी खबर -अल्प वर्षा और तेजी से घटते जलस्तर के बीच शहर में पानी की कटौती की तैयारी,कई इलाकों में 10 मिनट कम मिलेगा पानी, बर्बादी करने पर 500 रुपए जुर्माना

By EditorNovember 15, 2026

रतलाम, 15 नवम्बर (खबरबाबा.कॉम)। अल्प वर्षा और धोलावाड़ डेम में लगातार घटते…

रतलाम: शहर में फिर से चोरों का आतंक-सालाखेड़ी में चोरी की बड़ी वारदात -दुकान से 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार,तिजोरी भी उठा ले गए बदमाश…

By EditorNovember 14, 2026

रतलाम, 14 नवम्बर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरों के हौसले एक बार फिर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.