रतलाम(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित एटीएम से लाखों रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। अनुमान के अनुसार चोर एटीएम में लोड करीब 21 लाख से अधिक रूपए ले गए है। चोरी के लिए एटीएम में कोई तोडफ़ोड़ नहीं की गई है,बल्कि एटीएम को बकायदा चाबी से खोला गया, पासवर्ड डाला गया और इसके बाद रूपए निकाले गए। ऐसे में वारदात के तरीके से पुलिस को जानकार के इस वारदात में शामिल होने की आशंका है। बदमाश एटीएम से सभी रुपए नहीं ले गए। एटीएम में अभी भी कुछ रुपए पड़े है।
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को इस वारदात का पता चला। पुलिस के अनुसार कलेक्टर कार्यालय के एटीएम में शुक्रवार शाम को ही 40 लाख रूपए लोड किए गए थे। शनिवार दोपहर को बैंक से एटीएम से रुपए गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। तत्काल एसपी अमित सिंह सहित एएसपी गोपाल खांडेल,सीएसपी विवकेसिंह चौहान, स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान मौके पर पहुंचे । एसपी अमित सिंह ने जांच के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि वारदात के तरीके से आशंका है कि कोई जानकार या रूपए लोड करने वाले कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी ही इसमें संलिप्त है, पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। एटीएम में रूपए लोड करने का काम रतलाम में राइटर सेफ गार्ड कंपनी के पास है।
शुक्रवार शाम 7 बजे आए थे दो लोग
एटीएम से चोरी की यह वारदात शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। कलेक्टर कार्यालय के एटीएम पर तैनात गार्ड महेश राव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां पहुंचे थे। दोनों ने भीतर घुसने के बाद शटर लगाना चाही, उसने बात की तो उन्होंने कहा कि हम कंपनी के लोग है और एटीएम का रोल बदलना है। महेश के अनुसार उसने इन लोगों पर भरोसा नहीं किया और एटीएम से सबंधित अधिकारी को मोबाइल लगाया। महेश के अनुसार अधिकारी ने युवकों से बात कराने को कहा, जिस पर एक युवक ने कहा कि वह हरिओम बोल रहा है और रोल डालना है। बात होने के गार्ड ने उन्हें एटीएम का शटर लगाने दिया। कुछ देर बाद दोनों ही वहां से मोटर साइकल पर रवाना हो गए।
सीसीटीवी कैमरा मिला बंद
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब एटीएम का सीसीटीवी कैमरा चौक किया तो वह बंद मिला। अब पुलिस एटीएम के अंदर लगे और कलेक्टोरेट परिसर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों का सुराह हासील करने की कोशीश कर रही है। पुलिस पुछताछ के लिए शुक्रवार सुबह एटीएम में रुपए लोड करने वाले कर्मचारी और गार्ड को भी थाने ले गई है।
Trending
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
