Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान

March 11, 2026

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR

March 10, 2026

रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

March 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
  • रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
  • रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 11
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

त्यौहार पर जबरन चंदा वसूली पर होगी कार्रवाई, शांति समिति बैठक में हुए कई निर्णय

By SamagraFebruary 28, 2019 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम 28 फरवरी(खबरबाबा.काम)।आगामी महाशिवरात्रि पर्व, होलिका दहन, धुलेण्डी तथा रंग पंचमी के त्योहारों के सौहार्द के साथ शान्तिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में सदस्यों के सुझाव अनुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

       बैठक में महापौर डॉ सुनीता यार्दे,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, निगमायुक्त श्री सतीश कुमार, अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान, एसडीएम रतलाम शहर श्री प्रवीण कुमार फुलपगारे सहित समिति सदस्य आदि उपस्थित थे। 

बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में व्यापक पुलिस सुरक्षा का इंतजाम रहेगा। होलिका दहन तथा धूलेण्डी त्यौहार भी सद्भाव के साथ आयोजित हो, इसके लिए व्यापक प्रशासनिक प्रबंध किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। होलिका दहन के दौरान केबल एवं विद्युत तारों के नीचे या नजदीक में होलिका दहन नहीं किया जाएगा। वन विभाग को भी हेल्पलाइन जारी करने के निर्देश दिए जिस पर कोई भी व्यक्ति वृक्ष काटने की जानकारी देगा तो उस शिकायत पर कार्रवाई होगी। होलिका दहन के लिए लकड़ी की उपलब्धता के बारे में भी हेल्पलाइन नंबर से जानकारी ली जा सकेगी। कोई भी व्यक्ति जबरन चंदा वसूली करते पाया जाएगा तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन लगाकर शिकायत की जा सकती है। 

होलिका दहन धूलेण्डी तथा रंग पंचमी के त्योहारों पर आयोजकों द्वारा अनुमति लेना आवश्यक होगा। होलिका दहन के लिए 18 मार्च की दोपहर 2 बजे तक आयोजन समितियां अपना आवेदन संबंधित थाना प्रभारी को प्रस्तुत करेगी जो एसडीएम को संबोधित करते हुए होगा। इस संबंध में आयोजकों से अपील की गई है कि वे 18 मार्च से पूर्व ही अपने आवेदन प्रस्तुत कर देवें ताकि अनुमति देने में अनावश्यक विलंब नहीं हो। रंग पंचमी के लिए 23 मार्च की दोपहर2 बजे तक आवेदन जमा कराने होंगे ताकि गैर के आयोजन हेतु अनुमति मिलने में विलंब नहीं हो।

त्योहारों के अवसर पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश सीएमएचओ को दिए गए। बाइक पर दो से अधिक व्यक्तियों की सवारी सख्ती से त्योहारों के दौरान नियंत्रित की जाएगी। रंग तथा पानी से भरे गुब्बारे बिल्कुल नहीं फेंके जाएं, इसकी ताकीद की गई। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर सुरक्षा समितियों की सेवाएं भी ली जायेगी। पुलिस विभाग इन को परिचय पत्र भी देगा। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश बैठक में दिए। बैठक के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा में शहीद सैनिकों तथा आतंकवादी हमलों में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.