रतलाम,25मई(खबरबाबा.काम)। बच्चों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालने के लिए 26 मई रविवार को संस्कार समर पाठशाला द्वारा एक भव्य संस्कार बाल उत्सव का आयोजन जैन कन्या अकैडमी काटजू नगर पर किया जा रहा है। इस बाल उत्सव में मनोरंजन से भरपूर लगभग 15 गेम्स एवं जैन समाज के इतिहास को दिखाती हुई एवं जैन समाज के सिद्धांतों को बताने के लिए एक प्रदर्शनी भी रहेगी।
बाल उत्सव में संस्कार समर पाठशाला द्वारा की गई अभी तक की सभी गतिविधियों को टीवी के माध्यम से दिखाया जाएगा। उक्त बाल उत्सव में नाश्ते के लिए कई आइटम एवं जूस का आयोजन भी रहेगा। इसके अलावा प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा गायन वादन स्पीच एवं जादू के द्वारा सबका मनोरंजन किया जाएगा।
संस्कार समर पाठशाला द्वारा बच्चों को पाठशाला की ओर आकर्षित करने के लिए समय-समय पर कई गतिविधियां आयोजित की गई है ,यह पूरा आयोजन भी बच्चों के द्वारा किया गया है।
बाल उत्सव में बच्चो में व्यापारिक गुणों को विकसित करने के लिए एक बिजनेस जोन भी बनाया गया है। गेम्स जितने पर आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे । मोबाइल एवं टीवी से बच्चों को दूर करते हुए आउटडोर गेम्स के लिए एवं बच्चों को पुराने खेलों की ओर जाने के लिए यह छोटा सा प्रयास संस्कार समर पाठशाला द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने अभिभावकों से अपने बच्चों को लेकर आने की अपील की है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
