रतलाम,27अगस्त(खबरबाबा.काम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के रत्तागिरी चौराहे पर सोमवार शाम तेज गति से आए ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में शामिल एक महिला व बालिका बाइक पर सवार थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति यात्री प्रतिक्षालय पर खड़ा था, जो कि ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना में पिपलीपाड़ा निवासी छगन पिता सुखराम 35, बिजलपाड़ा निवासी भैरू 25की मौत हुई है। वहीं बिजलपाड़ा निवासी सपना 22, पिपलीपाड़ा निवासी ज्योति 8 के साथ ही सड़क किनारे खड़ा रत्तागिरी निवासी नंदू 55 घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद शवों को भी पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। उसके बाद सड़क पर पड़े दोनों वाहनों को साइड में कर यहां लगे जाम को खुलवाया।
भैरू की पत्नी सपना रक्षाबंधन करने मायके पिपलीपाड़ा गई थी, भैरू उसे लेकर घर लौट रहा था। तभी रत्तागिरी चौराहे पर वह हादसे का शिकार हो गया। हादसा चौराहा पार करने के दौरान होना बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। दोनों शवों का पीएम मंगलवार सुबह होगा।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.