उज्जैन,6 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। अज्ञात बदमाशों ने देर रात आरपीएफ के पुलिस जवान पर हमला कर उसके कब्जे से राइफल और 20 राउंड कारतूस लूट ली। घटना की जानकारी लगते ही बदमाशों की धरपकड़ हेतु नाकाबंदी की गई ,किंतु पुलिस को अभी सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
घटना बड़नगर सुंदराबाद रेलवे ट्रैक पर उस समय हुई जब सहायक उप निरीक्षक कमलेश शर्मा और प्रधान आरक्षक राकेश कुशवाहा के साथ क्षेत्र में वायर चोरी की रोकथाम हेतु गश्त पर थे। तभी रेलवे ट्रैक पर करीब 5 लोग रात 1:00 बजे के करीब संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखे जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें से एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया । पुलिस जब पूछताछ कर रही थी कभी करीब एक दर्जन बदमाश यहां आ धमके और अचानक हमला बोल दिया जिसके परिणाम स्वरूप राकेश घायल हो गया हमला करने के साथ ही बदमाशों ने राकेश कुशवाहा से राइफल और उसके जिंदा कारतूस लूट लिए। बताते हैं कि इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़नगर रुणीजा रोड की ओर फरार हुए। घटना की जानकारी सहायक उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी ।
पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ हेतु नाकाबंदी भी की है। किंतु अभी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। घायल प्रधान आरक्षक को उपचार दिया जा रहा है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.