रतलाम 23 मार्च (खबरबाबा. काम)। लोक सभा निर्वाचन में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां जिले में जोर शोर से प्रारंभ कर दी गई है। होली के त्यौहार को देखते हुए ’’होली के रंग लोकतंत्र के संग‘‘ थीम पर जिले में मतदाताओं को रंग लगाकर मतदान केंद्र पर आने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही मतदान तिथि 19 मई2019 की सील हाथों पर लगाई जा रही है ओर शत् प्रतिशत मतदान हम सबकी जिम्मेदारी विषय पर हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जा रहा है।
’होली के रंग लोकतंत्र के संग‘‘ थीम पर ग्राम पंचायत धराड़ में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम सुश्री शिराली जैन, तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल भी मौजूद थे। इसमें नव मतदाताओं का स्वागत भी किया गया। ऐसा ही एक कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट में भी हुआ जिसमें एसडीएम चंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित थे। इसके अलावा आलोट तथा सैलाना में भी कार्यक्रम हुए।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.