रतलाम,27मार्च(खबरबाबा.काम)। मारपीट के एक आरोपी को पकड़ने गई बड़ावदा पुलिस टीम के हाथ बुधवार को हाथ भट्टी की अवैध शराब बनाने का कारखाना लग गया । पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया है ।मौके से अवैध शराब और उपकरण जप्त किए गए हैं।
बड़ावदा थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर को पुलिस टीम के साथ ग्राम तरावली में मारपीट के एक आरोपी को पकड़ने गए थे ।इसी दौरान मुखबिर ने अवैध शराब की सूचना दी ।सूचना के आधार पर उन्होंने इसी गांव के प्यार जी पिता नरसिंह को 50-50 लीटर की कैन जिसमें अवैध कच्ची शराब भरी थी, के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने घर में शराब बनाकर बेचने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने घर पर दबिश देकर 50 लीटर और अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जप्त किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में एएसआई के. एल. दायमा, अयूब खान, गोपाल बोराना, आरक्षक सीताराम, जितेन्द्र सिंह, कमलेश सिनम, जयंती लाल पाटीदार, मोकम सिंह, संतोष की भूमिका रही।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
