नई दिल्ली, 4 मार्च। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर की गई एयर स्ट्राइक में 280 आतंकियों के मारे जाने का सबूत आमने आया है.
नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) के सर्विलांस से खुलासा हुआ है कि जब बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की, उस समय वहां पर 280 मोबाइल फोन एक्टिव थे. इससे साफ होता है कि भारतीय वायुसेना ने जिस समय बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला किया, उस समय वहां पर करीब 280 आतंकी मौजूद थे.
सूत्रों के मुताबिक NTRO भारतीय वायुसेना को बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंप में 280 से ज्यादा मोबाइल फोन एक्टिव होने की जानकारी दी थी. इसके अलावा बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंप में 280 से ज्यादा आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी RAW ने भी उपलब्ध कराई थी. खुफिया एजेंसियों ने भी सैटेलाइट के जरिए जैश के बालाकोट कैंप में काफी संख्या में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी जुटाई थी.
इस जानकारी के बाद भारतीय वायुसेना के मिराज लड़ाकू विमानों ने जैश के कैंप पर एयर स्ट्राइक की थी. भारतीय वायुसेना का बालाकोट मिशन पूरी तरह सफल रहा. जब भारत के लड़ाकू मिराज विमान बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर रहे थे, तब पाकिस्तान बेखबर था, लेकिन जैसे ही उसको इसकी जानकारी मिली, वो बौखला गया. इसके बाद उसने भारतीय क्षेत्र में हवाई हमला किया, जिसका भारतीय वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इस हवाई भिड़ंत में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को भी मार गिराया था.
आपको बता दें कि एयर स्ट्राइक को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार मोदी सरकार को घेर रही हैं. साथ ही कई राजनीति पार्टियों और उनके नेताओं ने बालाकोट एयर स्ट्राइक में आतंकियों के मारे जाने के सबूत मांगे हैं. इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई ने भारत की एयर स्ट्राइक की तबाही का रोना रोया था. इसका वीडियो भी सामने आया था.
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
