रतलाम,23मार्च(खबरबाबा.काम)। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकॉउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा रतलाम के वरिष्ठ चार्टर्ड अकॉउंटेंट्स सीए प्रमोद नाहर को आई सी ए आई की राष्ट्रीय स्तर पर “कमेटी ऑफ कैपेसिटी बिल्डिंग फ़ॉर मेंबर्स इन प्रैक्टिस ” के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है,
राष्ट्रीय स्तर पर इस कमिटी के कार्य क्षेत्र में प्रमुख रूप से भारतीय सीए फर्म्स कैसे अपनी क्षमताओ को विविधता के साथ निखारे, फर्म्स की नेटवर्किंग और कैपेसिटी बिल्डिंग के नियमो को प्रस्तावित करना, सीए फर्म्स को पर्याप्त मार्गदर्शन और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने हेतु रेगुलेटरी फ्रेमवर्क, विभिन्न माध्यमो से अपने सदस्यो को प्रभावी वैल्यू एडेड सर्विसेज के लिए तैयार करना , प्रैक्टिस के नए और इमर्जिंग क्षेत्रो के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना ,सदस्यो को एवं चार्टर्ड एकाउंटेंसी प्रोफेशन में आ रही नित नई चुनोतियो का सामना करने के लिए विभिन्न सुझाव पर विचार करना ,आदि महत्वपूर्ण कार्य सदस्यो व सीए प्रोफेशन के लिए करना इस समिति के मुख्य उद्देश्य है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली से सेंट्रल कौंसिल सदस्य सीए राजेश शर्मा इस समिति के चैयरमेन और विशाखापट्टनम से सेन्ट्रल कौंसिल सदस्य सीए प्रसन्ना कुमार इस समिति के वाईस चैयरमेन है।
इस अवसर पर ब्रांच चेयरमेन अर्पित शर्मा, वाइस चेयरमेन अमित वाच्छानी ,सचिव रितेश नागोरी ,कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र चोपडा, सिकासा चेयरमेन अंकित बरमेचा एवं ब्रांच के सदस्यों ने सेंट्रल काउंसिल का आभार मानते हुए प्रमोद नाहर को बधाई प्रेषित की है |
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.