रतलाम,30अप्रैल(खबरबाबा.काम)। सामान्य परिस्थितियों में अब अन्य जिलों में कोर्ट पेशी के लिए पुलिस अधिकारियों को संबधित स्थान पर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए ही पेशी हो जाएगी. जिले में यह व्यवस्था शुरू भी हो गई है. यही नहीं गंभीर मामलों में और खतरनाक अपराधियों की भी जेल में से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई जा रही है.
न्यायालय और जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा शुरू होने के बाद एसपी गौरव तिवारी ने इस संबंध में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं.निर्देशों के तहत अब कोई भी थाना प्रभारी या पुलिस अधिकारी अन्य जिलों में पेशी के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही उपस्थित होंगे.अभी तक स्थानांतरित हो कर आए अधिकारी पूर्व में पदस्थ जिलों में पेशी के लिए जाते थे जिसमें उन्हें एक या 2 दिन का समय लगता था. इसके लिए उन्हें पदस्थापना स्थल भी छोड़ना पड़ता था. लेकिन अब वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए पेशी होने पर समय और धन दोनों की बचत होगी और अधिकारी वर्तमान पद स्थापना स्थल से ही पेशी पर उपस्थित हो सकेंगे.
गंभीर मामलों में आरोपियों की पेशी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि जेल में बंद गंभीर मामलों के आरोपी या खतरनाक अपराधियों की पेशी भी जिले के अंदर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुरू करा दी गई है.ऐसे अपराधी जो पूर्व में पुलिस कस्टडी से भाग चुके हैं या जिनके पेशी के दौरान भागने की संभावना है,उनकी पेशी जेल के अंदर से ही कराई जा रही है.
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
