नई दिल्ली, 11अप्रैल। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर गुरुवार एक दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी एक कार में सवार थे. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी के जौनपुर का था. ये हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जा घुसी. कार में कुल 8 लोग सवार थे.
यह घटना आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हुई. कार तेज रफ्तार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे दौड़ रही थी. ना जाने इस बीच कार चालक कैसे कार से नियंत्रण खो बैठा और कार आगे जा रहे एक ट्रक में जा घुसी.
जिसकी वजह से कार के परखच्चे उड़ गए. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. उस अर्टिगा कार में 8 लोग सवार थे. जिनमें से 6 की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बामुश्किल कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए हैं. उन सभी पहचान कर उनके परिजनों को सूचना भेजी जा रही है.
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
