रतलाम,20,अप्रैल(खबरबाबा.काम)। नामली के सेमलिया गांव में शनिवार रात एक बच्ची ने दवा ली जो उसके गले की श्वास नली में फंस गई, जिससे बच्ची की श्वास रूक गई और उसकी मौत हो गई। बच्ची की रात को तबीयत बिगडऩे के बाद परिजन उसे लेकर नामली अस्पताल पहुंचे थे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में सेमलिया निवासी अदिति उम्र 4 वर्ष की मौत हुई है। अदिति को पेट में कीडे़ हो गए थे। जिसे मारने के लिए परिजन ने आधी गोली दी थी, जो कि अदिति द्वारा में मुंह में रखते ही उसकी श्वास नली में जाकर फंस गई। बच्ची की तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे पानी पिलाया लेकिन गोली नहीं निकल सकी। उसके बाद परिजन उसे नामली के अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
