रतलाम/ताल,16मई(खबरबाबा.काम)।जिले के ताल के समीप ग्राम काजाखेड़ी में कुआं खोदते समय एक बड़ा हादसा हो गया। कुआं खोद रही मशीन मजदूरों समेत कुएं में ही गिर पड़ी जिससे चार मजदूर नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। गांव वालों ने जैसे-तैसे मशीन के बीच से चारों को निकाला। इसके बाद पुलिस ने हालत गंभीर होने पर चारों को रतलाम अस्पताल भेजा जहां उनका ईलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर को ग्राम काजाखेड़ी में अखिलेश सिंह राठौर के खेत पर कुआं खोदने का काम चल रहा था। काम ग्राम भूतिया निवासी अंतरसिंह की मशीन से किया जा रहा था। घटना में विजय पाल पिता अतंर पालसिंह भूतिया 19, गोविंद पिता प्रभुलाल काजाखेडी 18, वजेसिंह पिता शीतलसिंह काजाखेड़ी 25, इश्वरसिंह पिता शीतलसिंह काजाखेड़ी 20 घायल हुए। दो मजदूर नीचे कुएं के तल में थे और दो मशीन पर ऊपर।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मशीन के दूसरे सिर को ठीक से जमीन में गाड़ा नहीं गया था और न ही उसपर ठोस वजन रखा गया। ऐसे में कुआं खोदने के दौरान अचानक मशीन का दूसरा सिर उखड़कर मजदूरों समेट कुएं में गिर पड़ा। दो मजदूर तो पहले ही नीचे थे और बाकी दो भी मशीन के झटके से पानी में गिर पड़े और मशीन तथा पत्थरों की टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि गहराई में जाकर कुआं संकरा होने से मशीन मजदूरों के ऊपर नहीं आई बल्कि बीच में अटक गई।
ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत से निकाला बाहर….
मशीन गिरने की तेज आवाज होते ही पास मौजूद लोग कुएं की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने तत्काल गांव वालों को और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस या प्रशासन का रेसक्यू का इंतजार करने के बजाय गांव वालों ने सूझबूझ दिखाई और खुद ही रस्सियों के सहारे नीचे फंसे चारों मजदूरों को बाहर लाने के लिए प्रयास शुरु कर दिए। इस बीच ग्रामीणों ने मशीन को बिल्कुल भी नहीं हिलाया बल्कि उसके बीच से थोड़ी सी जगह से मजदूरों को निकाला। गांव वालों के अनुसार इस काम में करीब एक घंटे का समय लग गया। बाद में पुलिसकर्मी पहुंचे जिन्होंने डायल 100 की मदद से चारों मजदूरों को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ केंद्र पर परीक्षण के बाद ज्यादा घायल होने पर चारों को रतलाम अस्पताल भेज दिया।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
