रतलाम,17मई(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार की सुबह फोरलेन पर इप्का के समीप तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने एक इनोवा कार को टक्कर मार दी। हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नो लोग घायल हो गए जिसमें चार बच्चे भी शामिल है। घायलों को शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना करीब 9.30 बजे के लगभग की है। महाराष्ट्र के बारामती निवासी लक्ष्मीलाल शर्मा पिता शंकरलाल शर्मा अपनी कार क्रमांक एमएच 42 एएस 1113 से अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा में आयोजित शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर पुन: बारामती लौट रहे थे। इनकी कार इप्का के समीप आई थी तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हे इप्का के एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक सड़क से नीचे खेत में जा पहुंचा। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुच गई।
ये हुए घायल
हादसे में लक्ष्मीलाल शर्मा, सुनीता पति परेशराम, दुर्गा पति मनोज शर्मा, आशा पति नितेश शर्मा, गायत्री पति लक्ष्मीलाल शर्मा, फुलचंद पिता मनोज उम्र 8 वर्ष, आरती पिता मनोज उम्र 6 वर्ष, परि पिता परेशराम उम्र 4 वर्ष ओर सुमन पिता नितेश घायल हो गए।
————-
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
