मेरीनेक, 8अक्टूबर2019/ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान (RB 001) में करीब आधे घंटे तक उड़ान भरी. फ्रांस के मेरीनेक एयरबेस से राफेल का उड़ान भरा गया. राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ के चीफ पायलट के साथ रक्षामंत्री ने राफेल में उड़ान भरी. उड़ान भरने से पहले राजनाथ सिंह को पूरी तरह से तैयार किए गया. उन्हें पायलट की ड्रेस पहनाई गई और विमान की कॉकपिट में बैठने के बाद सारी बारीकियां बताई गईं. राजनाथ सिंह आत्मविश्वास से भरे दिखे. राजनाथ सिंह इससे पहले तेजस में उड़ान भर चुके हैं.
आज भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर फ्रांस के मेरीनेक एयरबेस पर राजनाथ सिंह ने फ्रांस की तरफ से पहला राफेल विमान रिसीव किया. राफेल विमान रिसीव करने के बाद यहां शस्त्र पूजन की व्यवस्था भी की गई थी. राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजन किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय परंपरा का पालन करते हुए राफेल विमान पर ओम लिखा. फूल, नारियल और लड्डू चढ़ाए. इसके साथ ही उन्होंने राफेल पर रक्षा सूत्र भी बांधा. वहीं राफेल के पहीये के नीचे नींबू रखा भी देखने को मिला.
बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच साल 2016 में राफेल विमान का सौदा हुआ था. इसके तहत भारत, फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीद रहा है. साल 2022 तक फ्रांस की तरफ से भारत को सभी राफेल विमान मिल जाएंगे. पहली खेप में चार राफेल विमान भारत को मिलेंगे. अगले साल मई 2020 तक पहली खेप के भारत आने की उम्मीद है.
राफेल रिसीव करने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि आज दशहरा भी है और वायुसेना दिवस भी है. उन्होंने कहा कि राफेल के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि यह वायुसेना के लिए एतिहासक दिन है. राफेल शब्द का फ्रेंच में अर्थ ‘आंधी’ होता है. रक्षामंत्री ने कहा कि राफेल अपने अर्थ को साकार करेगा. उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच के मजबूत रिश्ते का भी जिक्र किया.
(साभार-एबीपी न्यूज)
Previous Articleदशहरे के अवसर पर पुलिस लाइन में कलेक्टर, एसपी ने की शस्त्र पूजा
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.