रतलाम,9 अक्टूबर/ जिले के आलोट थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने बलात्कार के दौरान पीड़ता को सिगरेट से दागा. इसके बाद पीड़िता को जहर पिलाकर मारने के उद्देश्य से सड़क पर फेंक कर फरार हो गए. पीड़िता के साथ जब इस कुकृत्य को अंजाम दिया जा रहा था तब उनकी दो साल की मासूम बेटी भी साथ में थी.
आरोपियों में महिला का तलाकशुदा पहला पति और उसके चार रिश्तेदार शामिल बताए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पीड़िता के अनुसार, एक माह पहले ही उनसे तलाक ले चुके पहले पति ने उनके मौजूदा पति के साथ मारपीट की थी. इस मामले में पीड़िता मुख्य गवाह है. इसलिए आरोपी उनपर बयान बदलने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला के ऐसा करने से मना करने पर पहले पति इस बर्बर घटना को अंजाम दिया.
आरोप है कि सोमवार के दिन महिला कपड़े सिलवाने के लिए जा रही थी, उसी वक्त रास्ते में पहले पति ने अपनी बहन, जीजा और दो भांजों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर लिया. महिला को सोमवार रात खेत पर ले जाकर पहले तो आरोपियों ने जमकर शराब पी फिर पहले पति के दोनो भांजों ने उससे दुष्कर्म किया और उसको सिगरेट से दागा. इसके बाद भी महिला बयान बदलने के लिए नहीं मानी तो महिला एक पहले पति से उसे कीटनाशक पिलाकर सड़क पर फेंक दिया.
What's Hot
Next Article मंदसौर में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, फैली सनसनी
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.