रतलाम 13 जनवरी 2020/ जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों को लाभान्वित करने के लिए बैंक शाखाओं में की जाने वाली कार्रवाई के लिए एक विशेष जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समन्वय बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर द्वारा ऋण माफी योजना के तहत हितग्राही किसानों के संबंध में बैंकों के लागिन पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में निर्देशित किया गया। बताया गया कि विगत दिनों जिले में आयोजित विशेष शिविरों में जो किसान नहीं आ पाए हैं, उनको बैंक शाखाओं में उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा आवेदनों के संबंध में विभिन्न त्रुटियां जैसे राशि गणना, ब्याज की गणना या नाम की त्रुटि आदि दुरुस्त की जाकर बैंक शाखाओं द्वारा ऋण माफी की कार्रवाई की जाएगी, सभी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री राकेश गर्ग, महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री आलोक जैन, उपसंचालक कृषि तथा अन्य अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।
Previous Articleमुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व की बधाई
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.