रतलाम,17जनवरी(खबरबाबा.काम)/ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने रतलाम में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि वीर सावरकर के चित्र कॉपी ओर किताब में अंकित करके वितरित करने पर कार्रवाई होती है। यह सरकार राष्ट्रभक्त ओर राष्ट्रभक्त के समर्थको का सम्मान नही करती है बल्कि राष्ट्रविरोधि नारे लगाने वालों का समर्थन करती है।
भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह कल रात रतलाम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के यहां उनकी पुत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आये थे। करीब 20 मिनिट रुके श्री सिंह ने जाते समय पत्रकारों से चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भोपाल में डिनर डिप्लोमेसी के सवाल पर कहा कि यह उनका मामला है। कांग्रेस को उनका भविष्य तय करना है। सिंधिया जी के कमलनाथ जी के साथ कैसे सम्बन्ध है यह सब कांग्रेस को देखना है।
श्री सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि अध्यक्ष कब बनेगा ,कौन बनेगा यह कहने के लिए में अधिकृत नही हूं। हमारा नेतृत्व सही समय पर अध्यक्ष का चयन कर लेगा।जिसे हर कार्यकर्ता स्वीकार करता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने माफियाओं के खिलाफ अभियान के सवाल पर कहा कि यह केवल भाजपा के लोगो के चुन -चुन कर कार्रवाई की करवाई जा रही है और ऐसे लोग जो कांग्रेस के लोगो के मुताबिक काम नही करते उनको निशाना बनाया जा रहा है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.