नई दिल्ली, 8जनवरी2020/अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी के बीच ईरान की राजधानी तेहरान स्थित इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान क्रैश हो गया है. यह विमान यूक्रेन का था और इसमें 180 यात्री सवार थे.
बताया जा रहा है कि फ्लाइट नंबर पीएस 752 विमान जब हादसे का शिकार हुआ तो वह 7900 फीट की ऊंचाई पर था.
ईरानी समाचार एजेंसी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान भरने के बाद ही क्रैश हो गया. फिलहाल, राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है. अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है.
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ISNA ने बताया कि बोइंग 737 जेट एक तकनीकी समस्या के कारण टेक ऑफ करने के तुरंत बाद ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यूक्रेन जा रहे इस विमान में 180 यात्रियों और चालक दल से सदस्य सवार थे.
अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरानी हमला
विमान हादसा से पहले ईरान और अमेरिका के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए थे. पिछले लंबे समय से दोनों के बीच तनातनी जारी है और दोनों देशों के बीच जंग की आशंका के बीच इराक स्थित अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमला हुआ है. सैन्य ठिकानों पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला बोला.
खबरों के मुताबिक इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दर्जन भर से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. पेंटागन का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है. ये हमले अल असद और इरबिल के दो सैन्य ठिकानों पर हुए हैं.
(साभार-आज तक)
Previous Articleइंदौर में टीम इंडिया का अजेय रिकॉर्ड बरकरार, 9 में से जीते 9 मैच
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.