Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » कलेक्टर जनसुनवाई : 103 आवेदन आए, प्रकरणों के निराकरण हेतु दिए निर्देश
All News

कलेक्टर जनसुनवाई : 103 आवेदन आए, प्रकरणों के निराकरण हेतु दिए निर्देश

SamagraBy SamagraJanuary 7, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 7 जनवरी 2020/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन द्वारा जनसुनवाई करते हुए 103 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम हतनारा के निवासियों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत हतनारा में लगभग 300 आदिवासी एवं पिछडा वर्ग के लोग निवास करते हैं परन्तु ग्राम में मांगलिक भवन नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पडता है। कई बार ग्राम पंचायत में सरपंच द्वारा ठहराव प्रस्ताव भी लिया गया पर भवन नहीं बन पाया। मांगलिक भवन निर्माण हेतु सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया है।
गौशाला रोड रतलाम निवासी विवेक राठौर ने अपने आवेदन में कहा है कि नाथ समाज में मृत्युपरांत समाधि देने का प्रावधान है। सागोद रोड स्थित वन विभाग के सामने इस कार्य हेतु भूमि आवंटित की गई थी, परन्तु बाद में वर्ष 1991 में समाधि स्थल हेतु पर्यावरण पार्क जामण पाटली में भूमि आवंटित की गई थी। वर्तमान समय में आसपास के लोगों ने नाले का भराव करते हुए समाधि स्थल की भूमि पर अतिक्रमण करना आरम्भ कर दिया है। अतः अतिक्रमण हटाया जाए। प्रकरण निराकरण हेतु तहसीलदार रतलाम सीटी को भेजा गया है।
सेवालय नर्सिंग होम आलोट के डा. एस.आर. चौहान ने आवेदन देकर मांग की है कि आलोट तहसील में एक भी अल्ट्रासोनिक मशीन नहीं है जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पडता है। अतः अल्ट्रासोनिक मशीन सेवालय नर्सिंग होम में संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाए। प्रकरण सीएमएचओ रतलाम को निराकरण हेतु भेजा गया है। जनसुनवाई में एक अनाम व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया कि करमदी रोड स्थित वेयर हाउस के पास नाला संकरा होने से बारिश के दिनों में लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। अतः नाले की चौडाई व गहरीकरण किया जाकर लोगों को राहत प्रदान की जाए। प्रकरण निराकरण हेतु नगर निगम को प्रेषित किया गया है।
नयापुरा रतलाम निवासी तसव्वुर हुसैन ने आवेदन में कहा है कि एक व्यक्ति द्वारा उसे रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 39 हजार 500 रुपए ले लिए गए और उक्त व्यक्ति द्वारा उसे न तो नौकरी दिलवाई गई और न ही ली गई धनराशि लौटाई जा रही है। प्रकरण निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। रेहमत नगर निवासी जावेद खान ने अपने आवेदन में कहा है कि ग्राम बोरवाना में सर्वे नम्बर 141/1 रकबा 0.070 हेक्टर प्लाट नं. 10 का प्लाट है जिस पर म.प्र. विद्युत मण्डल द्वारा बिजली का खम्भा लगा दिया गया है, जिसे हटवाया जाए। प्रकरण म.प्र. विद्युत मण्डल को निराकरण हेतु भेजा गया है।
श्रीमती मंजूलाबाई पांचाल ने अपने आवेदन में कहा है कि प्रार्थिया का महेश नगर कालोनी स्थित 40 बाय 20 फीट का एक प्लाट है जिस पर अवैध रुप से रोड का निर्माण कर दिया गया है। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि उक्त रोड का निर्माण नगर निगम द्वारा किया गया है। अतः प्रार्थिया को उक्त प्लाट पुनः दिलवाया जाए। प्रकरण निराकरण हेतु नगर निगम को भेजा गया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहापौर आरक्षण के लिये विहित अधिकारी होंगे आयुक्त नगरीय प्रशासन
Next Article निकाय में लक्ष्य से कम वसूली पर सम्पत्ति अधिकारी का वेतन रुकेगा,प्रमुख सचिव ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.