रतलाम,20जनवरी(खबरबाबा.काम)। विद्युत मंडल कार्यालय हाउसिंग बोर्ड आलोट के ग्रिड पर चोरी की वारदात में आधा दर्जन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इन महिलाओं के खिलाफ विद्युत मंडल उपसंभाग कार्यालय आलोट के कनिष्ठ यंत्री लोकेन्द्रसिंह मेहरबानसिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कनिष्ठ यंत्री लोकेन्द्रसिंह चौहान ने आलोट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जनवरी को हाउसिंग बोर्ड आलोट स्थित ग्रिड से 11 के.वी. के तार लगभग 30 किलो, एलटी स्क्रेब कोयल तीन नग सहित एल्यूमीनियम क्वाईल तीन नग चोरी हो गई। चोरी गया सामान तकरीबन नौ हजार रुपए कीमत का है। कनिष्ठ यंत्री ने पुलिस को बताया कि चोरी के मामले में नागदा की महिलाएं शामिल है जो छप्पन ब्लॉक बिरला ग्राम की है। फरियादी कनिष्ठ यंत्री आधा दर्जन महिलाओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहरहाल, पुलिस आलोट ने इस मामले में चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीन विवाद में मारपीट
जमीन विवाद को लेकर तीन- चार लोगों ने एकमत होकर महिला के साथ हाथमुक्के से मारपीट की।
पिपलौदा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सादलपुरा रहवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कब्रस्तान के पास पिपलौदा खेत के पास गांव के ही तीन-चार लोगों ने एकमत होकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। फरियादिया ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट की। पुलिस थाना पिपलौदा ने इस मामले में जितेन्द्र, भंवर, गोरीशंकर व एक अन्य के खिलाफ अलग-अलग धारा में अपराध दर्ज किया।
गांजे के पौधे जब्त
रतलाम से बाजना भेजी टीम, खेत में उगा रहे थे 580 पौधे
रतलाम। पुलिस कप्तान गौरव तिवाराी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने खेत में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे के पौधे उगाकर गांजे का उत्पादन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने इस सूचना पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय से एक टीम बाजना पहुंची जिसने बाजना पुलिस के साथ खेत पर जाकर कार्रवाई कर गांजे के 580 पौधे जब्त किए।
पुलिस कप्तान गौरव तिवारी के निर्देश पर रतलाम से उपनिरीक्षक अनुरग यादव, के साथ विशेष शाखा के बजरंग माली, अनिश जुझारसिंह राठौर ने बाजना पहुंचकर बाजना थाने के उपनिरीक्षक जी.ए. भूरिया, सहायक उपनिरीक्षक के.एल. रजक, प्रधान आरक्षक काशीराम, आरक्षक निलेश, राहुल व अंंकित मोदी को साथ लेकर बाजना थाने के गांव ईमलीपाड़ा रहवासी कांतिलाल उर्फ कान्तू गड़ावा ने घर के सामने खेत पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बताया कि कथित को अपनी कृषि भूमि पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे के पौधे उगाकर उत्पादन करना पाया। पुलिस ने मौके से ॅ10 किलो 12 वजनी 580 नग पौधे जब्त किए। पुलिस बाजना ने इस मामले ने वृद्ध के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.